चंबा में हादसाः खाई में गिरी बोलेरो, एक ही गांव के छह लोगों की मौत, लौट रहे थे मुंडन संस्कार कार्यक्रम से

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Chamba Accident: हिमांचल प्रदेश से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा चंबा पुखरी के अंतर्गत चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के पास बुधवार देर रात हुआ. एक बेकाबू बोलरो गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

मुंडन संस्कार कार्यक्रम से लौट रहे थे बोलेरो सवार

मिली जानकारी के अनुसार, महल गांव के लोग पंचायत के काकड़ोथा गांव में आयोजित मुंडन संस्कार की धाम में शामिल होने गए थे. यहां खाने के बाद देर रात सभी बोलेरो से लौट रहे थे. इसी दौरान छतरूंड के समीप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया. हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं.

WhatsApp Image 2026-06-18 at 08.32.17

घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस को सूचना देने के बाद बचाव कार्य में जुट गए. कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. ग्रामीणों की मदद से खाई में उतरकर शवों को बाहर निकालने का कार्य किया इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी ने बताया कि चंबा छतरूंड के समीप बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया गया. पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए शवों को बाहर निकाला. हादसे में मृतकों और घायलों के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

Latest News

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई बीपी के मरीजों के लिए अनार या टमाटर, कौन सा जूस है ज्यादा फायदेमंद?

Tomato Juice vs Pomegranate Juice: हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन की समस्या से जूझ रहे लोगों को खानपान पर...

More Articles Like This