नेपाल में हादसा: खाई में गिरी बेकाबू बस, शिक्षक की मौत, 10 यात्री घायल, एक गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Bus Accident: नेपाल से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. भारतीय सीमा से सटे नेपाल के बैतडी जिले में धनगढ़ी से बैतडी आ रही बस गोठनापानी के पास खाई में गिर गई. इस हादसे में जहां एक यात्री की मौत हो गई. वहीं 10 अन्य घायल हो गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, धनगढ़ी से बैतडी आ रही सुदूर पश्चिम यातायात की बस गोठलापानी के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई. हादसे के बाद बस में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई. इस दुर्घटना में दशरथ चंद नगरपालिका-6 सिम्याल निवासी शिक्षक बिरेंद्र बहादुर चंद की मौके पर ही मौत हो गई.

जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि घायलों में दशरथ चंद की 27 वर्षीय लक्ष्मी ऐरी, मडाला गांव के 8 वर्षीय हेम चन्द्र जोशी, 60 वर्षीय पूर्णदेव जोशी, 22 वर्षीय पूजा कार्की व उनकी तीन वर्षीय बेटी दृष्टि, देहिमांडू की 20 वर्षीय ललिता लाबड, 32 वर्षीय जानकी लाबड, 30 वर्षीय लक्ष्मी साउद, कर्ण देव भट्ट तथा पाटन-9 खोडप्या निवासी 35 वर्षीय कविराज भट्ट शामिल हैं.

कविराज की हालत गंभीर होने पर उन्हें धनगढी हायर सेंटर रेफर किया गया है. प्रहरी निरीक्षक ने चालक पाटन-8 निवासी 38 वर्षीय केशव महरा को हिरासत में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में स्टेयरिंग का एंड टूटने से बस बेकाबू होने की बात सामने आई है. मृतक बिरेंद्र भुवनेश्वर मावि, ठांड में शिक्षक थे. बस में चालक सहित कुल 12 लोग सवार थे. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Latest News

24 June 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 जून 2026 को बटुक भैरव जयंती मनाई जाएगी. जानिए बुधवार का पंचांग, दशमी तिथि, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय.

More Articles Like This