आयरलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, सीरीज से बाहर हुआ यह स्टार स्पिनर?

Must Read

Varun Chakravarthy: भारत को आयरलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है. स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को इसकी जानकारी दी. अफगानिस्‍तान को वनडे सीरीज में 3-0 से शिकस्‍त देने के बाद भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 2 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी.

वरुण के रिप्‍लेसमेंट का ऐलान नहीं

मिस्‍ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज से बाहर हो गए हैं. हालांकि, वरुण के रिप्‍लेसमेंट का ऐलान नहीं हुआ है. वरुण ने अब तक खेले 45 टी20 इंटरनेशनल में 73 विकेट चटकाए हैं. 5/17 इस फॉर्मेट में उनका बेस्‍ट प्रदर्शन है. बीसीसीआई की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘IPL 2026 में बाएं पैर में चोट लगने के बाद वरुण चक्रवर्ती BCCI COE में अपने रिहैब के आखिरी दौर में हैं. उन्हें आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर कर दिया गया है।’ आयरलैंड सीरीज से श्रेयस अय्यर का टी20 इंटरनेशनल में कप्‍तानी का आगाज भी होगा.

आयरलैंड में होंगे 2 टी20

पहला टी20: 26 जून

दूसरा टी20: 28 जून

आयरलैंड T20I के लिए भारत की अपडेट टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.

टी20 में भारतीय टीम का पलड़ा भारी

आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच 8 बार टक्‍कर हुई है. इस दौरान टीम इंडिया ने सभी 8 मैच जीते हैं. इस प्रारूप में दोनों टीम आखिरी बार 2024 में टकराई थीं. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्‍यू कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें. ईरानी दल भी पहुंचा स्विट्जरलैंड, US-ईरान वार्ता पर दुनिया की नजर, दोनों देश उठाएंगे अपने प्रमुख मुद्दे

Latest News

Petrol-Diesel Rate on June 22: क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिए संकेत, जानें आज के ताजा रेट

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि जैसे ही कम कीमत पर खरीदा गया कच्चा तेल भारत पहुंचेगा, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आने की संभावना बन सकती है. जानिए देश के प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट.

More Articles Like This