ईरानी दल भी पहुंचा स्विट्जरलैंड, US-ईरान वार्ता पर दुनिया की नजर, दोनों देश उठाएंगे अपने प्रमुख मुद्दे

Must Read

US-Iran Deal: ईरान का प्रतिनिधिमंडल स्विट्जरलैंड पहुंच गया है. यहां अमेरिका और ईरान के बीच बर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट में महत्वपूर्ण वार्ता होने वाली है. स्विट्जरलैंड के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच X पर ईरानी प्रतिनिधिमंडल के आगमन का स्वागत करते हुए कहा कि यह दल अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के क्रियान्वयन से जुड़ी वार्ताओं के लिए बर्गेनस्टॉक रिजॉर्ट की ओर रवाना हो चुका है.

नाजुक युद्धविराम के मुद्दे पर प्रगति 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance भी वार्ता में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड रवाना हो गए हैं. रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बातचीत से ईरान के परमाणु कार्यक्रम और लेबनान में लागू नाजुक युद्धविराम को बनाए रखने के मुद्दे पर प्रगति होगी. हमें उम्मीद है कि परमाणु मुद्दे पर और लेबनान युद्धविराम के मुद्दे पर प्रगति होगी. यही दो बड़े विषय हैं जिन पर हमारा मुख्य ध्यान रहेगा.

मिनाब 168 कोडनाम वाला ईरानी वार्ता

निश्चित रूप से ईरान भी अपने कुछ मुद्दे उठाएगा. उन्होंने बताया कि विभिन्न देशों के तकनीकी विशेषज्ञ पहले ही वार्ता स्थल पर पहुंच चुके हैं और बातचीत कई दिनों तक चल सकती है. ईरान के सरकारी प्रसारक Islamic Republic of Iran Broadcasting के अनुसार, मिनाब 168 कोडनाम वाला ईरानी वार्ता दल स्विट्जरलैंड पहुंच चुका है और जल्द ही बातचीत शुरू होने की उम्मीद है.

एक गोपनीय और विश्वसनीय मंच

स्विस सरकार ने कहा है कि वह अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता के लिए एक गोपनीय और विश्वसनीय मंच उपलब्ध कराना जारी रखेगी. प्रारंभिक वार्ता शुक्रवार को शुरू होनी थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था. यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब मध्य पूर्व में लंबे समय से चले आ रहे संघर्षों को कम करने के प्रयास तेज हुए हैं. कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वार्ता सफल रहती है तो इससे न केवल अमेरिका और ईरान के संबंधों में सुधार आ सकता है, बल्कि पूरे क्षेत्र में स्थिरता और ऊर्जा बाजारों को भी राहत मिल सकती है.

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

वार्ता में मुख्य रूप से इन विषयों पर चर्चा होने की संभावना है ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नियंत्रण

उच्च स्तर के संवर्धित यूरेनियम भंडार का भविष्य

लेबनान में युद्धविराम व्यवस्था को मजबूत करना

क्षेत्रीय तनाव कम करने के उपाय

प्रतिबंधों में संभावित राहत और आर्थिक सहयोग

इसे भी पढ़ें. सबरीमाला मंदिर में AI की एंट्री, भीड़ बढ़ने से पहले मिलेगा अलर्ट, मिनटों में खोजे जाएंगे लापता श्रद्धालु

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This