SpaceX Share Crash: स्पेसएक्स के शेयरों में भारी गिरावट, तीन दिनों में 600 अरब डॉलर का नुकसान; एलन मस्क की संपत्ति को भी झटका

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

SpaceX Share Crash: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स इन दिनों निवेशकों की चिंता का केंद्र बनी हुई है. कंपनी के शेयरों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को स्पेसएक्स के शेयर 16.4% तक टूट गए और 154.60 डॉलर पर बंद हुए. लगातार जारी बिकवाली के चलते कंपनी को महज तीन दिनों के भीतर करीब 600 अरब डॉलर यानी लगभग 50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा.

बताया जा रहा है कि 16 जुलाई को 201.80 डॉलर के अपने ऑल-टाइम हाई स्तर को छूने के बाद से कंपनी का शेयर करीब 31.5% तक टूट चुका है. शेयरों में आई इस तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंताओं को बढ़ा दिया है और बाजार में कंपनी की भविष्य की रणनीतियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

क्यों टूट रहे हैं स्पेसएक्स के शेयर?

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की नई बॉन्ड बिक्री योजना इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है. स्पेसएक्स ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अंतरिक्ष से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट्स की फंडिंग के लिए 20 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज जुटाने की योजना बनाई है. इसके लिए कंपनी बॉन्ड्स जारी कर पूंजी एकत्र करेगी. कंपनी की इस बड़ी उधारी योजना के बाद निवेशकों के बीच चिंता बढ़ गई. बाजार को आशंका है कि इससे कंपनी पर कर्ज का बोझ काफी बढ़ सकता है. इसी के बाद शेयरों में बिकवाली का दबाव और तेज हो गया.

MSCI की CCC रेटिंग से बढ़ी चिंता

शेयरों में गिरावट को और तेज करने वाला एक अन्य बड़ा कारण MSCI की ओर से दी गई रेटिंग रही. रिपोर्ट के मुताबिक, कॉर्पोरेट गवर्नेंस और पर्यावरण संबंधी जोखिमों को देखते हुए MSCI ने स्पेसएक्स को अपनी सबसे निचली ‘CCC’ रेटिंग प्रदान की है. इसके बाद निवेशकों के बीच कंपनी को लेकर नकारात्मक धारणा बनी और शेयरों में तेजी से बिकवाली शुरू हो गई.

वॉल स्ट्रीट में बढ़ा दबाव

स्पेसएक्स को मिली CCC रेटिंग का असर केवल कंपनी तक सीमित नहीं रहा. रिपोर्ट के अनुसार, पूरे टेक सेक्टर में दबाव देखने को मिला और निवेशकों के बीच पैनिक सेलिंग का माहौल बन गया. कई बड़े हेज फंड्स ने Alphabet और Meta जैसी प्रमुख टेक कंपनियों में भी 4.5 से 5 प्रतिशत तक बिकवाली की.

इस व्यापक बिकवाली का असर अमेरिकी शेयर बाजार पर भी पड़ा और टेक शेयरों में कमजोरी के चलते नैस्डेक इंडेक्स में तेज गिरावट दर्ज की गई. निवेशकों ने जोखिम कम करने के लिए बड़े पैमाने पर अपने निवेश घटाने शुरू कर दिए.

एलन मस्क की संपत्ति को भी बड़ा झटका

स्पेसएक्स में आई गिरावट का सीधा असर कंपनी के मालिक एलन मस्क की संपत्ति पर भी पड़ा. रिपोर्ट के अनुसार, केवल एक दिन में उनकी कुल नेटवर्थ में करीब 152 अरब डॉलर यानी लगभग 12.5 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई.

हालांकि, इतनी बड़ी गिरावट के बावजूद एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति अभी भी लगभग 1.1 ट्रिलियन डॉलर आंकी जा रही है, जिसके साथ वह दुनिया के इकलौते ट्रिलियनेयर बने हुए हैं.

यह भी पढ़े: अमेरिकाः अलास्का में क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर, चार क्रू मेंबर्स घायल

Latest News

भारत के लिए अच्छी खबरः जलडमरूमध्य से निकले 11 भारतीय जहाज, दस कर रहे इंतजार

US Iran Peace Deal: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए US और ईरान के...

More Articles Like This