पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर की उजड़ गई दुनिया, सगे भाई की हुई मौत

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shoaib Akhtar Brother Passes Away: पाकिस्तान के खेल जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है. दरअसल, पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के बड़े भाई का निधन हो गया. इस बाद की पुष्टि खुद शोएब ने की है. पूर्व क्रिकेटर के भाई का नाम शहीद अख्तर था. शाहिद ने शोएब के शुरूआती क्रिकेट करियर में काफी मदद की थी. उन्हीं की वजह से शोएब नेशनल टीम में आए और दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई. 

पोस्ट कर दी जानकारी Shoaib Akhtar Brother Passes Away

पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने शाहिद अफरीदी के निधन की खबर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए दी है. उन्होंने लिखा. “बड़े दुख के साथ आपको सूचित कर रहा हूं कि मेरे बड़े भाई शाहिद अख्तर का निधन हो गया है. वह अल्लाह के पास लौट गए हैं. नमाज ए जनाजा के समय और स्थान के बारे में आपको बता दिया जाएगा.”

भारत में बैन है शोएब का सोशल मीडिया पेज

शोएब अख्तर के इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनके और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं. बता दें कि पहलगाम हमले के बाद से ही भारत में शोएब का सोशल मीडिया पेट बैन है. इसके साथ ही उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है.

दोनों भाइयों के बीच काफी प्यार था.

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर के क्रिकेट जर्नी में शाहिद ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वो हमेशा अपने भाई के साथ खड़े रहे. दोनों भाइयों के बीच काफी प्यार था. क्रिकेट करियर के दौरान शोएब कई बार विवादों में आए. लेकिन उन्हें जिंदगी के हर फेज में अपने भाई का सपोर्ट मिला.

2021 में मां का हुआ निधन

बता दें कि 2021 में शोएब की मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. वहीं, भाई के निधन से शोएब की दुनिया ही उजड़ गई. लोग उनके मुश्किल समय में सांत्वना व्यक्त कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026: 92 साल बाद मिस्र की विश्वकप में पहली जीत, न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया

Latest News

रक्षाबंधन पर लगने वाला है चंद्र ग्रहण, क्या भारत में होगा सूतक का प्रभाव? जानिए क्या है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

Chandra grahan on rakshabandhan: सनातन धर्म में रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम विश्वास और स्नेह का प्रतीक...

More Articles Like This