हरिद्वार में हादसाः ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, थम गई दादा-दादी और पोते की सांसे

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haridwar Accident: हरिद्वार से दुखद खबर सामने आई है. यहां मंगलवार की देर रात नजीबाबाद हाईवे पर श्यामपुर क्षेत्र में कांगड़ी फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा हो गया. ट्रैक्टर से स्कूटी की टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में बुजुर्ग दंपति सहित उनके पोते की दर्दनाक मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया.

पुलिस के अनुसार, फ्लाईओवर पर एक सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी थी, जिसका चालक मौके से गायब था. इसी दौरान वहां से गुजर रही स्कूटी की ट्रैक्टर से टकरा गई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

इस हादसे में श्यामपुर के गाजीवाली निवासी मंजू (50 वर्ष), उनके पति वीर सिंह (53 वर्ष) और पांच वर्ष के नाती शिव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. तीनों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे. इस संबंध में श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: निर्जला एकादशी पर बन रहे अत्यंत प्रभावशाली राजयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Aaj Ka Rashifal, 25 June 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This