अली खामेनेई की सुरक्षा से जुड़ा बड़ा दावा! अभेद्य किला और जमीन के नीचे 30 मीटर नीचे बना बंकर भी नहीं आया काम

Must Read

Tehran: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की सुरक्षा से जुड़ा एक बड़ा दावा सामने आया है. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने तेहरान के मोफिद इलाके में खामेनेई के आधिकारिक आवास के पास एक एडवांस्ड अंडरग्राउंड सीक्रेट कॉम्पलेक्स तैयार किया था. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस परिसर में 30 से 35 मीटर गहराई पर दो बंकर बनाए गए थे, जिनमें से एक में विस्फोट-रोधी कमरा भी था, जहां खतरे की स्थिति में खामेनेई को ले जाया जाता था.

परिसर का नाम ‘हबीब इब्राहिमी’ रखा

रिपोर्ट के अनुसार, इस परिसर का नाम ‘हबीब इब्राहिमी’ रखा गया था, जो खामेनेई के पूर्व ड्राइवर के नाम पर था. दावा किया गया है कि इस प्रोजेक्ट का निर्माण पिछले एक दशक से अधिक समय तक चला. 28 फरवरी 2026 को अमेरिका ने ईरान पर हमला किया था. इस हमले में सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इस सीक्रेट जगह का मुख्य प्रवेश तेहरान की मोफिद गली से था, जहां से गाड़ियां सीधे करीब 30 मीटर नीचे बने बंकर तक पहुंच सकती थीं.

जमीन के ऊपर एक स्पोर्ट्स सेंटर बनाया

परिसर को कई अंडरग्राउंड सुरंगों से जोड़ा गया था. रिपोर्ट में कहा गया है कि जमीन के ऊपर एक स्पोर्ट्स सेंटर बनाया गया था, जबकि उसके नीचे तीन मंजिला पार्किंग, कई शूटिंग रेंज और दो एकदम सुरक्षित शेल्टर तैयार किए गए थे. इनमें से एक शेल्टर में विशेष विस्फोट-रोधी कमरा बनाया गया था, ताकि मिसाइल हमले की स्थिति में खामेनेई को सुरक्षित रखा जा सके.

खुद अली खामेनेई ने दी थी मंजूरी 

रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को 2009 में खुद अली खामेनेई ने मंजूरी दी थी. इसकी फंडिंग IRGC के खातम अल-अनबिया निर्माण मुख्यालय ने किया, जबकि निर्माण का जिम्मा उसकी सहयोगी संस्था ‘शाहिद रजाई’ विशेष संस्थान को सौंपा गया था. प्रोजेक्ट की निगरानी खामेनेई के सुरक्षा घेरे से जुड़े अधिकारियों ने की थी.

खामेनेई के लिए कोई अंडरग्राउंड बंकर नहीं

रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पहले ईरान के पूर्व गृह मंत्री मुस्तफा पोरमोहम्मदी और पूर्व मंत्री एजतुल्लाह जरघामी सार्वजनिक रूप से कह चुके थे कि खामेनेई के लिए कोई अंडरग्राउंड बंकर नहीं बनाया गया था. हालांकि अब सामने आए कथित ब्लूप्रिंट इन दावों पर सवाल खड़े करते हैं.

इसे भी पढ़ें. ‘मैंने शादी से इनकार किया, लेकिन केतन कहता था अब बहुत देर हो गई है’, आरोपी सिया ने सुनाई नई कहानी

 

Latest News

IRCTC Tour Package: काशी से जगन्नाथ पुरी तक 11 दिन की दिव्य यात्रा, जानिए किराया, रूट और पूरी डिटेल

अगर आप एक ही यात्रा में काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ पुरी, गंगासागर, कोणार्क सूर्य मंदिर और बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करना चाहते हैं, तो IRCTC का यह 11 दिन और 10 रात का टूर पैकेज शानदार मौका हो सकता है.

More Articles Like This