‘उम्र नहीं, हौसला मायने रखता है’, ऑस्ट्रेलिया में भारतीय बुजुर्ग ने 18 हजार फीट से स्काईडाइविंग कर मचाया तहलका

Must Read

Canberra: ऑस्ट्रेलिया में एक 80 वर्षीय भारतीय बुजुर्ग ने 18,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग कर करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. हरियाणा के कैथल जिले के रहने वाले बलदेव सिंह का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनके अदम्य साहस और जिंदादिली की हर कोई तारीफ कर रहा है. वीडियो को Ankit Big Mouth नाम के इंस्टाग्राम पेज से साझा किया गया है.

इस बार छलांग 18,000 फीट की होगी

वीडियो की शुरुआत में अंकित अपने दादा जी के हाथ में तिरंगा थमाकर कहते हैं कि वह उन्हें ऑस्ट्रेलिया में स्काईडाइविंग कराने लाए हैं और इस बार छलांग 18,000 फीट की ऊंचाई से होगी. वीडियो के अनुसार, यह दादा जी की पहली स्काईडाइविंग नहीं है. इससे पहले भी वह 15,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइव कर चुके हैं. इस बार उन्होंने और भी अधिक ऊंचाई से छलांग लगाकर अपने साहस का परिचय दिया.

“डरता कौन है, मैं?”

जब अंकित ने अपने दादा जी से पूछा कि क्या उन्हें डर लग रहा है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “डरता कौन है, मैं?” इसके बाद उन्होंने पूरे जोश के साथ “जय हिंद”, “जय भारत” और “जय हरियाणा” के नारे लगाए और प्रशिक्षक के साथ विमान से छलांग लगा दी. वीडियो में बुजुर्ग का उत्साह, आत्मविश्वास और देशभक्ति लोगों को खूब पसंद आ रही है. सोशल मीडिया पर यूजर्स उनकी हिम्मत की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

उम्र नहीं, हौसला मायने रखता है

कई लोगों ने लिखा कि “उम्र नहीं, हौसला मायने रखता है”, जबकि कुछ ने कहा कि ऐसे दादा हर परिवार के लिए प्रेरणा हैं. जिसकी तारीफ करते हुए इंटरनेट यूजर्स उनके इस अदम्य साहस, जज्बे और देशभक्ति को जमकर सलाम कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें. हैदराबाद में सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखा, Trump बोले- ‘धन्यवाद, ऐसा सम्मान पाने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति’

 

Latest News

घर की खिड़कियां हमेशा बंद रखना ठीक नहीं, वास्तु के अनुसार बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Vastu Tips for Home: घर का माहौल सकारात्मक और खुशनुमा बना रहे, इसके लिए लोग साफ-सफाई से लेकर घर...

More Articles Like This