US में H1B वीजा पर भारतीय दंपति का छलका दर्द, पूछा- ‘नौकरी बचाएं या कैंसर से जूझ रही मां’

Must Read

Washington: अमेरिका में H-1B वीजा पर रह रहे एक भारतीय दंपति ने भावुक पोस्ट किया है. पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग रहीं. दरअसल, पोस्ट में दंपति ने बताया कि पत्नी की मां एडवांस स्टेज कैंसर से जूझ रही हैं और उन्हें भारत जाकर उनके साथ समय बिताना है. लेकिन वीजा प्रक्रिया और नौकरी को लेकर अनिश्चितता उन्हें बड़ा फैसला लेने से रोक रही है.

पति-पत्नी दोनों नौकरी कर रहे

रेडिट पर साझा की गई एक अनाम पोस्ट के अनुसार, पति-पत्नी दोनों अमेरिका में H-1B वीजा पर नौकरी कर रहे हैं. भारत जाने के बाद उन्हें अमेरिका लौटने के लिए वीजा स्टैंपिंग करानी होगी. पति को आशंका है कि यदि वीजा प्रक्रिया में देरी हुई या अतिरिक्त जांच हुई, तो वे समय पर अमेरिका वापस नहीं लौट पाएंगे, जिससे उनकी नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं. पोस्ट में शख्स ने लिखा कि वह समझ नहीं पा रहा कि केवल उसकी पत्नी भारत जाए या दोनों साथ जाएं?

नौकरी और वीजा को लेकर भी चिंता

उसने लिखा, मैं इस मुश्किल समय में अपनी पत्नी के साथ रहना चाहता हूं, लेकिन नौकरी और वीजा को लेकर भी चिंता है. उसने यह भी बताया कि अमेरिका में उनका अपना घर है. दो बच्चे हैं और फिलहाल भारत लौटकर बसना उनके लिए व्यावहारिक विकल्प नहीं है. H-1B वीजा पर काम करने वाले लोगों को अमेरिका से बाहर यात्रा करने के बाद दोबारा प्रवेश के लिए वैध वीजा स्टैंपिंग की आवश्यकता होती है.

प्रक्रिया कई कारकों पर निर्भर

हाल के महीनों में वीजा प्रक्रिया में संभावित देरी और अतिरिक्त प्रशासनिक जांच को लेकर कई H-1B धारकों के बीच चिंता देखी गई है. हालांकि हर आवेदन अलग होता है और प्रक्रिया कई कारकों पर निर्भर करती है. पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग रहीं. एक वर्ग का कहना था परिवार सबसे पहले आता है. दोनों को भारत जाना चाहिए. आखिरी समय में मां के साथ न होने का पछतावा जीवनभर रह सकता है.

पत्नी को भारत जाना चाहिए

दूसरे वर्ग की राय थी पत्नी को भारत जाना चाहिए. पति बच्चों के साथ अमेरिका में रहे. इससे वीजा और नौकरी का जोखिम कुछ कम हो सकता है. कुछ यूजर्स ने अपने अनुभव भी साझा किए और बताया कि पारिवारिक आपात स्थिति में भारत जाकर वे बिना किसी बड़ी परेशानी के अमेरिका लौट आए थे.

इसे भी पढ़ें. सोना, विदेश यात्रा और पेट्रोल-डीजल पर दिख रहा अपील का असर, मन की बात में PM Modi ने जताई खुशी

Latest News

श्रीदेवी पर सबसे ऑथेंटिक किताब धीरज कुमार की ‘Empress’, Priyanka Chopra ने कवर किया लॉन्च; वेस्टलैंड बुक्स ने क्या कहा?

श्रीदेवी की जयंती पर उनकी आधिकारिक बायोग्राफी ‘Empress’ का फर्स्ट लुक सामने आया. प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कवर शेयर कर अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी.

More Articles Like This