कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, कराची हमले के बाद अफगानिस्तान में की एयरस्ट्राइक, 35 नागरिकों की मौत

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Airstrike Afghanistan: अपने मुल्क में आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान कभी भी अपने कायराना हरकतों से बाज नहीं आता है. कराची में हुए आतंकी हमले के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने रात 12.30 बजे अफगानिस्तान के तीन प्रांतों पर एयरस्ट्राइक कर दी. पाक सरकार ने दावा किया है कि उसने बदला लेने के लिए आतंकी संगठन तहरीक-ए- तालिबान और जमात-उल-अहरार के ठिकानों पर हमला किया. हालांकि, अफगानिस्तान से जो तस्वीरें सामने आई हैं. उसे देखकर हर कोई आग बबूला हो उठा है. हर बार की तरह पाकिस्तान ने इस बार भी आतंकियों के नाम पर नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया है.

हमले में 35 नागरिकों की मौत

पाकिस्तान के इस कायराना हमले में 35 से ज्यादा मासूम अफगान नागरिकों की मौत हो गई है. वहीं, 100 से अधिक लोग घायल हैं. हमले के बाद अफगानिस्तान से जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें 4-9 साल के छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं. वहीं, कई बच्चों को इलाज अस्पताल में चल रहा. वहीं, पाकिस्तान की सरकार के मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने दुनिया के सामने अपनी साख बचाने के लिए दावा किया कि पाकिस्तान एयरफोर्स की एयरस्ट्राइक में उसने 25 आतंकियों को मार गिराया है.

कराची हमले के बाद बौखलाया पाकिस्तान, आधी रात अफगानिस्तान में कर दी एयरस्ट्राइक, आतंकियों के नाम पर कर दी 35 नागरिकों की हत्या

निहत्थे मासूम लोगों पर की स्ट्राइक Pakistan Airstrike Afghanistan

पाकिस्तानी सेना ने रात 12.30 बजे अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के गियान इलाके, पक्तिया प्रांत के चमकानी और कुनार प्रांत के मरवारा इलाके में कई घरों और मस्जिद को पर हमला किया. इस दौरान लोग पीड़ितों की मदद करने पहुंचे. जिसके बाद फिर से पाकिस्तानी सेना ने नागरिकों पर स्ट्राइक की. इस हमले में 35 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 100 से अधिक लोग घायल हैं.

क्या बोले प्रत्यक्षदर्शी

इस हमले में घायल एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘जब यहां बमबारी हुई, उस समय यहां कोई सैन्यकर्मी या सरकारी अधिकारी मौजूद नहीं था. पाकिस्तान कह कर रहा है कि उसने टीटीपी आतंकियों को निशाना बनाया, लेकिन यहां ऐसा कोई भी मौजूद नहीं था, इस हमले से प्रभावित सभी लोग आम नागरिक थे. इस हमले में दर्जनों लोग घायल हुए हैं और कई लोगों की मौत हुई है.’

ये भी पढ़ें- सेशेल्स को 175 मिलियन डॉलर का विशेष आर्थिक पैकेज देगा भारत, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने जताया आभार  

Latest News

हिमाचल में आसमानी कहरः अब तक 224 मौतें, 149 सड़कें बंद, राज्य को 1121 करोड़ का नुकसान

Himachal Pradesh Monsoon: हिमाचल प्रदेश लगातार आसमानी कहर जारी है. भारी बारिश के चलते प्रदेश में सड़क, बिजली और...

More Articles Like This