‘पीएम मोदी के हाथों में नल का कंट्रोल है, उन हाथों को काट देंगे…’, पाकिस्तान ने फिर दी भारत को गीदड़भभकी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India Pakistan: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता. दुनियाभर में बेइज्जत होने के बाद भी वो कायराना हरकत करता रहता है. वहीं, एक बार फिर सिंधु जल संधि विवाद को लेकर उसने भारत को धमकी दी है. इसके साथ ही उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नाम लिया है. पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस्लामाबाद उन हाथों को काट देगा, जो सिंधु जल संधि के तहत इस्लामाबाद के हिस्से पर दावा करने का प्रयास करेंगे.

पाकिस्तान ने फिर दी भारत को गीदड़भभकी

दरअसल, एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार और मुसादिक मलिक ने भारत पर पानी की सप्लाई को कंट्रोल करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उसने धमकी भी दी कि अगर इस्लामाबाद के पानी के अधिकारों को खतरा हुआ तो इसके गंभीर परिणाम होंगे.

प्रधानमंत्री के हाथ में एक नल का कंट्रोल है India Pakistan

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा, “पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के हाथ में एक नल का कंट्रोल है. उनका कहना है कि वे पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं बहने देंगे. हम हमारे हिस्से के पानी पर दावा करने वालों के हाथ काट देंगे.”

पानी के बहाव में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी

जलवायु परिवर्तन मंत्री ने इस दौरान संधि के तहत पानी के अपने हिस्से की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दोहराया. उसने कहा कि भारत को पाकिस्तान के लिए आवंटित पानी के बहाव में बाधा डालने की अनुमति नहीं दी जाएगी. मलिक ने इस दौरान जोर देकर कहा कि सिंधु जल संधि कानूनी रूप से बाध्यकारी है और इसे एकतरफा सस्पेंड नहीं किया जा सकता.

सिंधु जल संधि अभी भी लागू है

वहीं, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि सिंधु जल संधि अभी भी लागू है, क्योंकि भारत के रुख को किसी भी मंच पर स्वीकार नहीं किया गया है. उसने कहा कि पीएम शहबाज शरीफ और पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने बार-बार कहा है कि पानी हमारी जीवन रेखा है और हमारी रेड लाइन भी है.

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की भारत ने की निंदा, जान गंवाने वालों के प्रति जताया दुख

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This