क्रिकेटर शशांक सिंह ने मारपीट के आरोपों को किया खारिज, बोले- केवल फोटो और वीडियो बनाने पर लगाई थी फटकार

Must Read

Bhopal: IPL टीम पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह ने उनके पिता और ड्राइवर के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले में नया एक मोड़ आ गया है. शशांक ने उन पर, पिता और ड्राइवर पर लगे आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि उनके परिवार की ओर से किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई. शशांक ने दावा किया है कि शिकायत करने वाला कर्मचारी उनके घर के अंदर बिना अनुमति के निजी तस्वीरें और वीडियो बना रहा था, जिस पर उसे रोका गया.

हमने उसे बंधक नहीं बनाया

शशांक सिंह ने कहा कि हमने उसे बंधक नहीं बनाया. यह सच है कि वह खुद को रसोइया (कुक) बताकर हमारे घर आया, लेकिन वह खाना बनाना नहीं जानता था. वह सिर्फ मौज-मस्ती कर रहा था. घर के अंदर वीडियो और फोटो बना रहा था. यहां तक कि मेरे कमरे में भी चला जाता था. शशांक ने कहा कि वह व्यक्ति घर में फोटो और वीडियो बना रहा था. जिसकी हरकत देख मुझे लगा कि वह चोरी करने के इरादे से आया था.

जांच में कुछ भी चोरी सामने नहीं आई

हम बहुत भाग्यशाली हैं कि अब की जांच में कुछ भी चोरी सामने नहीं आई है. शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन में उनके घर के अंदर की कई तस्वीरें और वीडियो मिले थे. ये निजी फोटो थे, इसलिए उनकी मां ने उससे उन्हें तुरंत डिलीट करने के लिए कहा. शशांक ने बताया कि पुलिस ने अभी तक हमसे संपर्क नहीं किया है. जब हमने उस व्यक्ति को फोटो और वीडियो लेते हुए पकड़ा, तो मेरी बहन ने 100 नंबर पर कॉल करने का सुझाव दिया. लेकिन उसने मिन्नतें की, और मैंने उसे जाने दिया.

शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

इस बीच, एडिशनल DCP (जोन-1) रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया कि मारपीट की शिकायत के आधार पर रतिबाद पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि कल रातीबड़ थाने में मारपीट की घटना को लेकर मिली शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई. इस मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है. इनमें शैलेश सिंह, उनके बेटे और उनका ड्राइवर शामिल हैं.

शशांक सिंह का नाम भी एफआईआर में दर्ज

उनके बेटे (क्रिकेटर शशांक सिंह) का नाम भी एफआईआर में दर्ज है. एडीसीपी ने बताया कि शिकायतकर्ता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी. तौर पर, ऐसा नहीं लगता कि इस घटना में बहुत गंभीर मारपीट हुई है.

इसे भी पढ़ें. “जो भक्तों पर गोली चलाते थे, आज वे राम भक्ति की दुहाई दे रहे”, सपा पर CM योगी ने साधा निशाना

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This