सीएम योगी ने मेदांता पहुंचकर जाना महंत नृत्य गोपाल दास का हालचाल, डॉक्टरों से भी लिया हेल्थ अपडेट

Must Read

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में पहुचंकर भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भेंट कर उनका हालचाल लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने महंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी उनकी हेल्थ का अपडेट लिया. डॉक्टरों ने सीएम योगी को बताया कि उनकी कंडीशन की लगातार निगरानी की जा रही है.

बुलेटिन जारी कर हेल्थ अपडेट

फिलहाल इंफेक्शन कंट्रोल में है. इससे पहले गुरुवार मेदांता ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया. अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर के अनुसार, 89 वर्षीय महंत को 29 जून की दोपहर अचेत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. जांच में उन्हें सांस लेने में तकलीफ और मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई) की पुष्टि हुई. फिलहाल उन्हें ICU में भर्ती कर क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप और उनकी टीम की निगरानी में रखा गया है.

डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी ली थी

महंत नृत्य गोपाल की तबीयत इसके पहले जनवरी के महीने में भी बिगड़ गई थी, तब लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चला था. हालांकि, वो ठीक हो गए थे. मेदांता अस्पताल में उनके भर्ती होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ उनसे मिलने गए थे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी. महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संतों में से एक हैं.

पूरा जीवन राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित

वे राम मंदिर आंदोलन से शुरुआती दिनों से ही जुड़े रहे और अपना पूरा जीवन राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया. वह 1986 में राम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष बने. 1992 के बाद राम जन्मभूमि न्यास (वीएचपी द्वारा गठित) के प्रमुख बने और 2006 में बने. महंत नृत्य गोपाल दास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वे वर्तमान अध्यक्ष हैं. राम मंदिर आंदोलन के दौरान कोर्ट-कचहरी, सड़क आंदोलन और संत-समाज को एकजुट करने में उनकी अग्रणी भूमिका रही.

सैकड़ों साधुओं को संगठित किया

उन्होंने मणिराम दास छावनी के महंत के रूप में सैकड़ों साधुओं को संगठित किया. उन्होंने भूमि पूजन, राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मौजूद रहकर प्रमुख योगदान दिया. वह 89 वर्ष के हैं और पहले भी कई बार उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें. PM ताकायची को भारत में देख बौखलाया चीन, फिलीपींस-जापान प्रस्तावित वार्ता पर भड़का ड्रैगन

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This