पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की 80वीं जयंती आज, पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Ram Vilas Paswan: आज पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की 80वीं जयंती मनाई जा रही है. इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर रहा है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत देश के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया. जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने समर्पण भाव के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे.”

ओम बिरला ने दी श्रद्धांजलि Ram Vilas Paswan

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्मभूषण से अलंकृत रामविलास पासवान की जयंती पर उनकी स्मृतियों को नमन. सामाजिक न्याय और राष्ट्र के लिए समर्पित रहा उनका सार्वजनिक जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा.”

राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “उनका पूरा सार्वजनिक जीवन सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा दलितों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के संघर्ष के प्रति समर्पित रहा. रामविलास पासवान ने मानवीय संवेदनाओं को सदैव सर्वोपरि रखा और नीति-निर्माण को प्रक्रिया में भी यह सुनिश्चित करने का निरंतर प्रयास किया कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी न्याय, अवसर और सम्मान मिल सके. मैं उनकी स्मृति को नमन करता हूं.”

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “रामविलास पासवान का पूरा जीवन गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहा. आपातकाल के दौरान उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए लंबा संघर्ष किया तथा अनेक यातनाएं सहीं. लोकतंत्र और राष्ट्रनिर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन.”

शिवराज सिंह चौहान ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “लोकप्रिय राजनेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं. राष्ट्र सेवा और समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए आपने जो पुनीत कार्य किए, उसके लिए आपको सदैव याद किया जाएगा.”

ये भी पढ़ें- पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने जताया शोक

Latest News

Swapna Shastra: सपने में झाड़ू देखना शुभ या अशुभ? धन लाभ से धोखे तक मिलते हैं ये संकेत

Sapne Me Jhadu Dekhna: स्वप्न शास्त्र में झाड़ू से जुड़े अलग-अलग सपनों के विशेष अर्थ बताए गए हैं. जानें खुद झाड़ू लगाने, टूटी झाड़ू देखने, मंदिर में सफाई करने और झाड़ू चोरी होने का क्या संकेत माना जाता है.

More Articles Like This