लेह: PM मोदी ने लेह एयरपोर्ट के नए पैसेंजर टर्मिनल का किया उद्घाटन, दी पांच बड़ी सौगातें

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. ये परियोजनाएं लद्दाख में हर मौसम में निर्बाध कनेक्टिविटी, ऊर्जा में आत्मनिर्भरता, प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और गंभीर जल संकट के समाधान में मील का पत्थर साबित होंगी.

पीएम मोदी लेह स्थित कुशक बकुला रिम्पोछे हवाई अड्डे पर 640 करोड़ रुपय में निर्मित पैसेंजर टर्मिनल भवन यात्रियों को समर्पित किया. यह आधुनिक टर्मिनल 23,800 वर्ग मीटर में विकसित किया गया है.

ये प्रतिवर्ष 35 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है. ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए टर्मिनल में भू-तापीय (जियोथर्मल) ऊर्जा तकनीक अपनाई गई है. टर्मिनल परिसर में स्थानीय सांस्कृतिक कला नजर आएगी. आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह टर्मिनल पूरे लद्दाख में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई ऊंचाई देगा.

आज लद्दाख की प्रगति और विकास में एक और अध्याय जुड़ रहा हैः PM मोदी

इस खास अवसर पर पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनसभा को संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज लद्दाख की प्रगति और विकास में एक और अध्याय जुड़ रहा है. मुझे खुशी है कि मैं टेक्नोलॉजी के माध्यम से इस अवसर का हिस्सा बन रहा हूं.
पीएम मोदी ने कहा कि आज लद्दाख में कई अहम विकास परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है. इनसे कई लोगों का सफर आसान होगा, कहीं बिजली की सुविधाएं बेहतर होंगी, कहीं पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और हमारी प्राचीन विरासत के संरक्षण को भी नई ताकत मिलेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं इन परियोजनाओं के लिए लद्दाख के सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं. मैं इन प्रोजेक्ट्स में लगे सभी इंजीनियरों, श्रमिकों और स्थानीय साथियों को भी बधाई देता हूं. मैं BRO के साथियों की भी विशेष सराहना करता हूं.

पीएम मोदी ने कहा कि इस टर्मिनल की एक और खास बात यह है कि लद्दाख के कठिन मौसम को ध्यान में रखते हुए इसके निर्माण में जियोथर्मल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही, सौर ऊर्जा का भी उपयोग किया गया है. यह भारत का पहला एयरपोर्ट टर्मिनल है, जिसमें जियोथर्मल हीटिंग की सुविधा है.

Latest News

‘पाकिस्तान तुम्हारे बाप की जागीर नहीं’, सेना पर भड़के मौलाना रहमान, दे डाली आसिम मुनीर को चेतावनी

Islamabad: पाकिस्तान में सेना की बढ़ती ताकत और सरकार के फैसलों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है....

More Articles Like This