फ्रांसः म्यूजियम से दिनदहाड़े 40 लाख यूरो की ज्वेलरी चोरी, 20 आभूषण ले उड़े चोर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Crime In France: फ्रांस से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां लालिक म्यूजियम में दिनदहाड़े चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. हाई सिक्योरिटी के बावजूद दरवाजा तोड़कर घुसे चोर म्यूजियम से करीब 20 आभूषण ले उड़े. चोरी की गई आभूषणों की कीमत करीब 40 यूरो (करीब 40 करोड़ रुपए) आंकी जा रही है. बताया गया है कि यह घटना रविवार को दिन में हुई.

समाचार एजेंसी एएफपी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नकाबपोश चोरों ने पूर्वोत्तर फ्रांस के विंगेन-सुर-मोडर स्थित प्रसिद्ध ‘ललिक’ म्यूजियम स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह करीब 5:30 बजे दरवाजा तोड़कर घुसे और सीधे आभूषण कक्ष तक पहुंच गए.

इसके बाद चोर करीब 20 क्रिस्टल आभूषण लेकर फरार हो गए. फिलहाल, नुकसान का आकलन किया जा रहा है और चोरों को पकड़ने के लिए जांच जारी है. चोरी की इस घटना के बाद म्यूजियम ने घोषणा की है कि वह कई दिनों तक बंद रहेगा.

एएफपी के सूत्रों के मुताबिक, “अलार्म बजने के बाद सुरक्षा कंपनी जांच कर रही थी, लेकिन उससे पहले एक सफाईकर्मी महिला घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत पुलिस को सूचना दी.” लेकिन अलार्म बजने के बावजूद चोर पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार होने में सफल रहे.

2011 में हुई थी म्यूजियम की शुरुआत

मालूम हो कि लालिक म्यूजियम की शुरुआत 2011 में हुई थी. यह म्यूजियम प्रसिद्ध फ्रांसीसी ज्वेलर और ग्लास कलाकार रेने लालिक तथा उनके उत्तराधिकारियों की कला को समर्पित है. इस म्यूजियम में 650 से अधिक आर्ट नोवो, आर्ट डेको और आधुनिक क्रिस्टल कला की कलाकृतियां प्रदर्शित हैं. फिलहांल, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हैं.

Latest News

21 October 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

21 October 2026 Ka Panchang: 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. दशमी तिथि...

More Articles Like This