मथुरा में हादसाः तेज आवाज के साथ फटा कार का टायर, खामोश हो गई तीन की जिंदगी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Accident In Meerut: यूपी के मेरठ में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसो हा गया. टायर फटने से एक ब्रेजा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में जहां तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया.

टायर फटने के बाद खाई में गिरी अनियंत्रित कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दौराला थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर सकौती ओवरब्रिज से पहले तेज रफ्तार ब्रेजा कार का अगला टायर तेज आवाज के साथ फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गई और कई पलटी खाने के बाद सड़क किनारे खाई में जा गिरी. इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है.

दो ने मौके पर एक तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम, चौथी गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया. पुलिस के मुताबिक, दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी. दो अन्य गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया. चौथे घायल का इलाज चल रहा है.

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

मौके से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, लेकिन सभी में पासर्वड लगा होने के कारण उनसे कोई जानकारी नहीं मिल सकी. पुलिस वाहन के पंजीकरण के आधार पर मृतकों और घायल की पहचान करने के प्रयास में जुटी हैं.

Latest News

Dussehra Wishes: अधर्म पर धर्म की विजय…, इन संदेशों के साथ प्रियजनों को दें दशहरा की शुभकामनाएं

Dussehra Wishes: देशभर में दशहरा का त्यौहार की बड़ी धूम रहती है. इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की...

More Articles Like This