अमेरिका में वारदातः गोली मारकर फ्लोरिडा की इन्फ्लुएंसर ड्रीमडॉल ब्री की हत्या

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

America Crime: अमेरिका में बड़ी खबर सामने आई है. यहां फ्लोरिडा की एक इन्फ्लुएंसर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि जब वह मिरामार में अपनी लाइम ग्रीन लैम्बोर्गिनी उरुस से जा रही थीं, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलीबारी कर दी. कार में उनके साथ दो लोग और सवार थे, उन पर भी गोलियां चलाई गईं.

द न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, ब्रियाना जॉनसन को ऑनलाइन ड्रीमडॉल ब्री के नाम से जाना जाता था. वह अपनी गाड़ी में थीं, तभी एक सफेद सेडान उनकी गाड़ी के पास आई और गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय युवती की रविवार को चोटों के कारण मौत हो गई.

पुलिस का क्या है कहना?

पुलिस ने यह भी बताया कि लैम्बोर्गिनी में सवार दो और लोगों को भी गोली मारी गई. सीबीएस की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पुरुष थे. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया. मिरामार पुलिस अभी भी गोलीबारी से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है. 7न्यूज को मिले सर्विलांस फुटेज में गोलीबारी से पहले एक हल्के रंग की कार को लेम्बोर्गिनी का पीछा करते हुए देखा जा सकती है. गोली चलने के बाद संदिग्ध की कार तेजी से भाग गई. इसके बाद लेम्बोर्गिनी पास की एक प्रॉपर्टी में जा घुसी.

पुलिस का ऐसा मानना है कि हो सकता है कि गाड़ी ही उनका असली निशाना रही हो. एनबीसी 6 साउथ फ्लोरिडा के मुताबिक, मिरामार पुलिस चीफ डेलरिश मॉस ने कहा, “जाहिर है कि उन्होंने किसी वजह से इसी खास कार को निशाना बनाया. हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसा क्यों किया गया.”

गोलीबारी से पूर्व झगड़े की खबर

जॉनसन के परिवार ने 7न्यूज को बताया कि वह और गाड़ी में सवार दो अन्य लोग उस रात एक बड़ी पार्टी में शामिल हुए थे. बाद में ये लोग एक शेल गैस स्टेशन पर रुके, जहां खबर है कि उनके बीच झगड़ा हुआ. अभी यह साफ नहीं है कि उस घटना का गोलीबारी से कोई संबंध था या नहीं. पुलिस ने घटना के पीछे की वजह की पुष्टि नहीं की है, मामले की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This