09 July 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Panchang 9 July 2026: आज 9 जुलाई 2026, गुरुवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी. आज अश्विनी नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा और फिर भरणी नक्षत्र लगेगा. वहीं सुकर्मा योग सुबह 10 बजकर 11 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद धृति योग शुरू होगा.

गुरुवार को चंद्रमा पूरे दिन और रात मेष राशि में संचार करेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले तिथि, नक्षत्र, योग और राहुकाल का विचार करना महत्वपूर्ण माना जाता है. आज अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा, जबकि राहुकाल दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से 3 बजकर 52 मिनट तक है. आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग.

9 जुलाई 2026 की तिथि और नक्षत्र

कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि 8 जुलाई को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से शुरू हुई थी और आज सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगी. इसके बाद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि शुरू होगी, जो 10 जुलाई को सुबह 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. अश्विनी नक्षत्र आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. इसके बाद भरणी नक्षत्र शुरू होगा, जो 10 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.

आज का योग और करण

सुकर्मा योग सुबह 10 बजकर 11 मिनट तक रहेगा. इसके बाद धृति योग शुरू होगा, जो 10 जुलाई को सुबह 7 बजकर 14 मिनट तक रहेगा.

गर करण सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रहेगा. इसके बाद वणिज करण रात 9 बजकर 32 मिनट तक और फिर विष्टि करण शुरू होगा.

9 जुलाई 2026 का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:15 से 5:03 बजे तक
  • अमृत काल: सुबह 8:02 से 9:34 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:05 से 12:58 बजे तक

9 जुलाई 2026 का अशुभ समय

  • राहुकाल: दोपहर 2:12 से 3:52 बजे तक
  • यमगण्ड: सुबह 5:51 से 7:31 बजे तक
  • कुलिक काल: सुबह 9:11 से 10:52 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 10:18 से 11:12 बजे तक
  • दूसरा दुर्मुहूर्त: दोपहर 3:38 से शाम 4:32 बजे तक
  • वर्ज्यम्: सुबह 11:06 से दोपहर 12:38 बजे तक
  • दूसरा वर्ज्यम्: रात 11:52 से अगले दिन रात 1:21 बजे तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 7 बजकर 12 मिनट पर होगा. चन्द्रोदय रात 12 बजकर 35 मिनट पर और चन्द्रास्त दोपहर 2 बजकर 2 मिनट पर होगा.

मेष राशि में रहेगा चंद्रमा

9 जुलाई को चंद्रमा पूरे दिन और रात मेष राशि में संचार करेगा, जबकि सूर्य मिथुन राशि में रहेगा. आज विक्रम संवत 2083 सिद्धार्थि और शक संवत 1948 पराभव है. पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास और अमांत पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास चल रहा है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: Cracked Mobile Screen Vastu: टूटी स्क्रीन वाला मोबाइल चला रहे हैं? बढ़ सकती हैं ये परेशानियां, जानें उपाय

Latest News

US Airstrikes: स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- अमेरिका के हवाई अटैक में 14 लोगों की मौत, 78 घायल हैं

US Airstrikes: पिछले दो दिन में अमेरिका की ओर से उनके देश पर किए गए हवाई हमलों में कम...

More Articles Like This