जोकोविच ने विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब दूसरे दिग्गज सिनर से होगा मुकाबला

Must Read

New Delhi: विबंलडन 2026 में सर्बिया के 39 साल के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का मुकाबला अब डिफेंडिंग चैंपियन और मौजूदा नंबर-1 खिलाड़ी यानिक सिनर से होगा. विंबलडन 2026 में जोकोविच का मेंस सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. जोकोविच ने कनाडा के 25 साल के खिलाड़ी फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे के खिलाफ 5 घंटे 16 मिनट तक चले 5 सेट तक इस मैराथन क्वार्टर फाइनल मैच को 3-2 के अंतर से अपने नाम करने के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का कर लिया है.

सिनर से 10 जुलाई से होगा मुकाबला 

जोकोविच को इस मैच में कनाडा के खिलाड़ी से काफी कड़ी टक्कर देखने को मिला, जिसमें पहले चार सेटों में दोनों खिलाड़ी 2-2 से बराबरी पर थे, जिसमें आखिरी सेट को जोकोविच ने 7-6 के अंतर से अपने नाम किया. अब सेमीफाइनल में सात बार विंबलडन का खिताब जीत चुके नोवाक जोकोविच का सामना इटली के खिलाड़ी और मौजूदा रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज यानिक सिनर से 10 जुलाई से होगा.

सबसे लंबे समय तक चलने वाला क्वार्टर फाइनल मैच

नोवाक जोकोविच और कनाडा के फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे के बीच में खेला गया मुकाबला ये विंबलडन के इतिहास में अभी तक का सबसे लंबे समय तक चलने वाला क्वार्टर फाइनल मैच है. पहले सेट को जोकोविच ने 7-6 (10) के अंतर से अपने नाम किया था. इसके बाद कनाडा के फेलिक्स ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 3-6 के अंतर से जीतने के साथ मैच को 1-1 से बराबरी पर ला दिया.

एलियासिमे का शानदार खेल देखने को मिला

तीसरे सेट में जोकोविच ने वापसी करने के साथ उसे 6-3 के अंतर से अपने नाम करने के साथ बढ़त बना ली. चौथे सेट में जब सभी को लग रहा था जोकोविच मुकाबले को यहीं पर खत्म कर देंगे तो उसमें फिर से कनाडा के फेलिक्स ऑगर-एलियासिमे का शानदार खेल देखने को मिला और उन्होंने 6-7 (4) के अंतर से जीत दर्ज करते हुए मैच 2-2 की बराबरी पर ला दिया. अब सभी की नजरें इस मैच में आखिरी सेट को लेकर थी जिसको जोकोविच कड़े संघर्ष के बाद 7-6 (4) के अंतर से जीतने में कामयाब रहे और सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे.

फेडरर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया

सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का करने के साथ रोजर फेडरर के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. जोकोविच अब विंबलडन के इतिहास में लगातार 8 बार सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें पहले ये रिकॉर्ड फेडरर के नाम पर था जो लगातार 7 बार सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हो सके थे.

इसे भी पढ़ें. लखनऊ और झांसी में सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के ठिकानों पर ED की रेड, जाने क्या है मामला

Latest News

मेलबर्न में बोले PM मोदी, ‘पासपोर्ट का रंग देखकर मदद नहीं करता भारत, 100 से ज्यादा देशों को भेजी कोरोना वैक्सीन’

PM Modi In Melbourne: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया. मार्वल...

More Articles Like This