‘अगर मेरी हत्या हुई, तो ऐसा बम बरसाएंगे कि….’, Donald Trump ने ईरान को दी सख्त चेतावनी

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Donald Trump: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. इसी बीच ऐसी खबरें सामने आईं कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साज़िश रच रहा. जिसके बाद ट्रंप ने ईरान को एक सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने दावा किया है कि अगर तेहरान उनकी हत्या करवाने में सफल होता है, तो यूएस उसपर ऐसा हमला करेगा, जिसकी ईरान ने कल्पना भी नहीं की होगी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने चेतावनी देते हुए कहा कि तेहरान पर ऐसे बम बरसाए जाएंगे कि वह पूरी तरह हिल जाएगा.

कई वर्षों से उन्हें निशाना बनाना चाहता है ईरान

न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान उन्हें कई वर्षों से मारना चाहता है. इस दौरान ट्रंप ने ये स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है, जिसमें उनकी हत्या की साजिश की पुष्टि की गई हो. उन्होंने कहा कि खतरा पुराना है. हालांकि, इसे हल्के में नहीं ले सकते.

युद्धविराम अब खत्म हो चुका है Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, ‘इस्लामी गणराज्य ईरान ने हमसे बातचीत जारी रखने का अनुरोध किया है. हमने इसके लिए सहमति दे दी है, लेकिन उन्हें साफ शब्दों में बता दिया गया है कि युद्धविराम अब खत्म हो चुका है.’

अमेरिका ने ईरान को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया

अमेरिका ने ईरान को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह खोलने का ऐलान करे और व्यापारिक जहाजों पर हमले बंद करे. वहीं, मेरिकी अधिकारियों ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करेगा, तो इसका अंजाम बहुत बुरा हो सकता है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका ने ईरान को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ‘होर्मुज को पूरी तरह खोलने का करे ऐलान, वरना…’

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This