अमेरिका ने ईरान को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ‘होर्मुज को पूरी तरह खोलने का करे ऐलान, वरना…’

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

US Iran Tensions: मिडिल ईस्ट में फिर से तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने ईरान पर ये आरोप लगाया है कि उसने व्यापारिक जहाजों को अपना निशाना बनाया था. जिसके बाद अमेरिका ने जवाबी हमला किया. इसी बीच, अब अमेरिका ने ईरान को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि वो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह खोलने का ऐलान करे और व्यापारिक जहाजों पर हमले बंद करे. वहीं, मेरिकी अधिकारियों ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो ऐसा नहीं करेगा, तो इसका अंजाम बुरा होगा.

गंभीर परिणाम भुगतने की दी चेतावनी

Axios की रिपोर्ट के के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने ईरान को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है कि वो होर्मुज को खुला रखने और कारोबारी जहाजों पर हमला न करने का ऐलान करे. इस रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों ने ये भी कहा है कि ये मैसेज ईरान तक क्षेत्रीय मध्यस्थों के जरिए पहुंचाया गया है. वहीं, एक अमेरिकी अधिकारी ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर कल तक यह ईरान की आधिकारिक स्थिति नहीं होती, तो उसके लिए दिन अच्छा नहीं होगा.”

ईरान से क्या चाहता है अमेरिका US Iran Tensions

दरअसल, अमेरिका की कई शर्ते हैं. वो चाहता है कि ईरान ये ऐलान करे कि होर्मुज से गुजरने वाले सभी व्यावसायिक जहाजों की आवाजाही सुरक्षित रहेगी और उन पर कोई हमला नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही अमेरिका चाहता है कि ईरान ये भी एक्सेप्ट करे कि जो कार्रवाई उसने पहले की थी. वो सरासर गलत थी. इसके अलावा ये भी भरोसा दे कि होर्मुज से गुजरने वाले सभी समुद्री व्यापार मार्ग खुले रहेंगे. साथ ही उन पर टोल नहीं लगाया जाएगा.

अमेरिका को दो बार सैन्य कार्रवाई करनी पड़ी

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान ने जहाजों पर हमला करके समझौता ज्ञापन का उल्लंघन किया है. अमेरिका ने आरोप लगाया है कि ईरान ने कारोबारी जहाजों को निशाना बनाया, जिसके बार अमेरिका ने दो बार जवाबी सैन्य कार्रवाई की है.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा एक्शन, हटाया इलेक्शन असिस्टेंस कमीशन के चारों मेंबर 

Latest News

न कोई करेंसी न ही कोई सेना, 1 हजार से भी कम जनसंख्या, जानिए कौन है दुनिया की सबसे कम आबादी वाला देश?

Vatican city: 8 सौ से एक हजार से भी कम आबादी, 0.49 वर्ग किलोमीटर यानी लगभग 109 एकड़ का...

More Articles Like This