‘लड़कियों की शादी में देरी से रेप बढ़ रहा’, मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बयान पर भड़की BJP

Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Divya Rai
Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Maulana Sajid Rashidi: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी अपने विवादित बयान को लेकर घेरे में आ गए हैं. हाल ही में उन्होंने बयान दिया था कि भारत में लड़कियों की शादी में देरी से रेप समेत अपराध दर बढ़ रही. वहीं, उनके इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उनकी कड़ी आलोचना की है.

बाबूलाल मरांडी ने की आलोचना

झारखंड विधानसभा में नेता विपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा “जिन लोगों ने कहा था कि हिंदू और मुसलमान साथ नहीं रह सकते, उन्होंने पाकिस्तान की मांग की और भारत का बंटवारा हुआ, वे लोग पाकिस्तान चले गए. मुझे लगता है कि अगर उन्हें (मौलाना साजिद रशीदी को) संविधान के अनुसार यहां रहने में कोई दिक्कत है, तो ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए. अगर उनके पास जाने के लिए पैसे नहीं हैं, तो भारत सरकार उनके टिकट का इंतजाम कर देगी लेकिन भारत में भारतीय संविधान लागू है और देश इसी के अनुसार चलेगा. हर भारतीय को इसका सख्ती से पालन करना होगा.”

शाहनवाज हुसैन ने की निंदा Maulana Sajid Rashidi

भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मौलाना साजिद रशीदी के बयानों की कड़ी निंदा की और उन्हें दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा, “उनका बयान बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं. ऐसे बयान देकर वे पूरे समुदाय को बदनाम कर रहे हैं. उन्हें ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए.”

सांसद बृजलाल ने भी की कड़ी आलोचना

भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजलाल ने कहा कि देश संविधान के तहत चलता है, न कि धार्मिक कानूनों के तहत. उन्होंने कहा, “रशीदी साहब को बता दें कि यह देश संविधान से चलता है, शरिया से नहीं और याद रखें, यह कभी भी शरिया से नहीं चलेगा. उनका यह बयान बिल्कुल गलत है कि उम्र बढ़ने की वजह से रेप हो रहे हैं. पहले 10 साल की उम्र की लड़कियों की शादी कर दी जाती थी और तब भी उनके साथ बुरा बर्ताव होता था. मैं उन लोगों की निंदा करता हूं जो बार-बार शरिया-शरिया की बात करते हैं यह देश शरिया से नहीं चलेगा.”

ये भी पढ़ें- भारत सिर्फ एक बाजार नहीं,ग्लोबल ग्रोथ का एक मजबूत लॉन्चपैड, न्यूजीलैंड में बोले PM Modi

Latest News

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल का 63वां जन्मदिन आज, पीएम मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Bhupendra Patel: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस ख़ास अवसर पर...

More Articles Like This