भारत के गर्मजोशी भरे स्वागत से गदगद् हुए अफगानी मंत्री, बोले- ऐसा लगा जैसे अपने ही देश में हूं

Must Read

New Delhi: अफगानिस्तान के कृषि, सिंचाई एवं पशुपालन मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी इस वक्त भारत दौरे पर आए हुए हैं. ओमारी ने नई दिल्ली में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) द्वारा विदेश मंत्रालय (MEA) के सहयोग से आयोजित इंडिया-अफगानिस्तान ट्रेड अपॉर्च्युनिटीज इंडस्ट्री इंटरएक्टिव सेशन को संबोधित किया. उन्होंने भारत सरकार और भारतीयों की मेहमाननवाजी की खुलकर प्रशंसा की.

सभी ने गर्मजोशी से स्वागत किया

उन्होंने कहा कि भारत पहुंचने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वे अपने ही देश में हों. उन्होंने कहा कि हमारा DNA एक है और यहां आकर अपने लोगों के बीच होने जैसा एहसास हुआ.ओमारी ने कहा कि भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और सभी लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. अफगान मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान की लगभग 80 प्रतिशत आबादी कृषि, सिंचाई और पशुपालन पर निर्भर है.

संयुक्त समिति की चौथी बैठक के बाद आया बयान 

अब समय आ गया है कि इन क्षेत्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाए. इसके लिए अफगानिस्तान अंतरराष्ट्रीय सहयोग का इच्छुक है. ओमारी का यह बयान भारत और अफगानिस्तान के बीच संयुक्त समिति की चौथी बैठक के बाद आया है. बैठक में दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की. बैठक में मानवीय सहायता, विकास साझेदारी, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, क्षमता निर्माण, शिक्षा, खेल, व्यापार, वीजा सुविधा और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई.

अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर काम

भारत ने अफगानिस्तान के विकास में सहयोग जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई. ओमारी ने कहा कि मौजूदा अफगान प्रशासन देश के विकास प्रयासों को एकजुट करने और आर्थिक समृद्धि के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने पर काम कर रहा है. उन्होंने भारत को अफगानिस्तान के लिए एक भरोसेमंद साझेदार बताया.

इसे भी पढ़ें. Vietnam Boat Accident: वियतनाम में डूबी भारतीय पर्यटकों की नाव, 15 लोगों की मौत की आशंका

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This