UP: प्रदेश में कमजोर होगा मानसून, चार दिन रहेगा धूप-उमस का दौर, कही-कही छिटपुट बारिश की संभावना

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Weather In Up: प्रदेश में मानसून को लेकर मायूसीभरी खबर है. उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों की अच्छी बारिश के बाद अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के संकेत हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर कमजोर होगा और फिलहाल सक्रियता मुख्य रूप से पूर्वी, तराई जिलों तक सीमित रहेगी. इसको देखते हुए रविवार के लिए पूर्वी तराई के 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब अब कमजोर होकर लो-प्रेशर क्षेत्र में बदल गया है. इसके असर से अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश में कमी आएगी. इस दौरान औसत तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है और उमस भरी गर्मी एक बार फिर से लोगों को परेशान करेगी.

मौसम विभाग के मुताबिक, 11 जुलाई से अगले चार-पांच दिनों तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और मध्यांचल में बारिश का सिलसिला अपेक्षाकृत कमजोर रहेगा. हालांकि, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम और छिटपुट बारिश की संभावना बनी रहेगी.

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक बाराबंकी में 160 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा सहारनपुर में 99 मिमी, बरेली में 87 मिमी और बहराइच में 72.4 मिमी बारिश दर्ज हुई. मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी तराई में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में कुछ दिनों तक मानसून अपेक्षाकृत कमजोर रहने के आसार हैं.

29 जिलों में हुई सामान्य से कम बारिश

मौसम विभाग से मिले आंकड़ो के मुताबिक, इस सीजन में अब तक प्रदेश में बारिश का वितरण असमान बना हुआ है. आठ जिलो में सामान्य से 60 प्रतिशत या अधिक वर्षा दर्ज की गई, जबकि सात जिलों में 20 से 59 प्रतिशत अधिक बारिश हुई. 21 जिले सामान्य श्रेणी में रहे. वहीं 29 जिले अब भी सामान्य से कम बारिश वाले क्षेत्र में हैं.

यहां भारी बारिश का येलो अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया व आसपास के क्षेत्र.

दो दिन अच्छी बारिश से मौसम हुआ सुहावना

दो दिन अच्छी बारिश से राजधानी में मौसम सुहावना हो गया था. हालांकि, रविवार से चार दिन तक मानसून में सुस्ती के संकेत हैं. इस दौरान औसत तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके साथ ही उमस भरी गर्मी एक बार फिर से परेशान करेगी.

चार-पांच दिन तक लखनऊ में बारिश में ठहराव

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनीं बारिश की परिस्थितियां अब कमजोर होकर लो-प्रेशर क्षेत्र में बदल गई हैं. इसके असर से अगले चार-पांच दिन तक लखनऊ में बारिश में ठहराव आएगा. शनिवार को अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Latest News

‘ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं’, लिस्ट आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!

New Delhi: ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं. पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली...

More Articles Like This