भारतीय मूल की गूगल की अधिकारी की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sheetal Wrzesien: अमेरिका में भारतीय मूल की गूगल की सीनियर अधिकारी की उसी के पति ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में हुई, जहां मृतका की पहचान गूगल की सीनियर टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव शीतल रेजियन के रूप में की गई है. भारतीय मूल की शीतल की उनके पति किर्क बी. रेजियन ने घरेलू हिसा में हत्या कर दी. इस दौरान उनका बेटा भी गोली लगने से घायल हो गया. फिलहाल, आरोपी को जॉर्जिया के अटलांटा के पास कॉब काउंटी स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है.

बेटे को भी लगी गोली

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आरोपी को फिलहाल कॉब काउंटी एडल्ट डिटेंशन सेंटर में बिना जमानत में रखा गया है. पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 8 बजे उन्हें जॉर्जिया के स्मिर्ना (Smyrna) शहर में एक घर में गोलीबारी की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंचने पर 57 वर्षीय शीटल रेजियन घर के अंदर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिलीं, जिसकी बाद में मौत हो गई.

वहीं, दंपति के 23 वर्षीय बेटे जेसन रेजियन भी घर के बाहर गोली लगा हुआ जख्मी हालत में मिला, जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया.

पुलिस ने घरेलू हिंसा का मामला बताया 

हालांकि पुलिस ने इस मामले को घरेलू हिंसा की घटना बताते हुए कहा है कि आम जनता के लिए फिलहाल कोई खतरा नहीं है. लेकिन अधिकारियों ने अभी तक गोलीबारी के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है और न ही जेसन की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर कोई नई जानकारी दी है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

कौन थीं शीतल रेजियन?

बता दें कि शीतल रेजियन गूगल में एक सीनियर इंजीनियरिंग लीडर थीं. तकनीकी क्षेत्र में उन्हें दो दशक से अधिक का अनुभव था. गूगल से पहले उन्होंने HomeDepot.com में मोबाइल और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पहलों का नेतृत्व किया था. इसके अलावा उन्होंने कंपनी के डिजिटल होम डेकोर और फर्निशिंग कारोबार के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

इंग्लैंड, भारत और घाना में पली-बढ़ीं शीतल बाद में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गईं. उन्होंने जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से शिक्षा प्राप्त की. वह अपने पति और दो बच्चों जेसन तथा जेसिका के साथ अटलांटा जॉर्जिया में रहती थीं.

Latest News

02 September 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

2 सितंबर 2026 बुधवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी और हलषष्ठी व्रत रखा जाएगा. इस दिन ध्रुव योग और भरणी नक्षत्र रहेगा. जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल.

More Articles Like This