होर्मुज में ईरानी मिसाइल अटैक से साइप्रस के कंटेनर जहाज में लगी भीषण आग, जान बचाकर भागा चालक दल

Must Read

New Delhi: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संघर्ष के बीच एक बडी खबर सामने आई है. होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बड़ा समुद्री हादसा हुआ है. ब्रिटिश सेना की निगरानी में काम करने वाले यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के अनुसार, ईरान के हमले की चपेट में आए साइप्रस के ध्वज वाले कंटेनर पोत में आग लगने के बाद स्थिति बेहद गंभीर हो गई.

कंटेनर पोत के इंजन कक्ष को भारी नुकसान

चालक दल को जहाज छोड़ना पड़ा. कंटेनर पोत के इंजन कक्ष को भारी नुकसान पहुंचा है. तलाश चालक की तलाश जारी है. बताया गया कि यह पोत ओमान के समुद्री तट के पास उस वैकल्पिक मार्ग से गुजर रहा था, जिसका इस्तेमाल जहाज ईरानी जलक्षेत्र से बचते हुए फारस की खाड़ी में आने-जाने के लिए कर रहे हैं. हमले के बाद जहाज के अंदर भीषण आग लग गई, जिससे स्थिति बेहद गंभीर हो गई.

चालक दल का एक असैन्य सदस्य लापता

उधर, यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने पुष्टि की कि हमले में कंटेनर पोत के इंजन कक्ष को भारी नुकसान पहुंचा है. साथ ही चालक दल का एक असैन्य सदस्य लापता है, जिसकी तलाश जारी है. यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है और होर्मुज जलडमरूमध्य में लगातार सैन्य गतिविधियां बढ़ रही हैं. दुनिया के तेल व्यापार का बड़ा हिस्सा इसी समुद्री मार्ग से गुजरता है, इसलिए इस तरह के हमले वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय शिपिंग के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं.

इसे भी पढ़ें. ईरान ने ओमान तट पर 11 भारतीय नाविकों वाले जहाज पर किया हमला, भारत ने किया कड़ा विरोध

Latest News

24 October 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 October 2026 Panchang: 24 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शनिवार का दिन है....

More Articles Like This