हल्द्वानी में हादसाः स्कॉर्पियो ने स्कूटी को मारी टक्कर, चार युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Haldwani Accident: उत्तराखंड से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक हाई स्पीड स्कॉर्पियो ने स्कूटी में टक्कर मार दी. इस हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी.
पुलिस के अनुसार, शनिवार की देर रात तीनपानी-गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर लालकुआं की ओर से आ रही एक बेकाबू स्कॉर्पियो कार ने सामने से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार चारों युवक छिटककर सड़क पर इधर-उधर जा गिरे.

पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में राहुल राजपूत (17 वर्ष), शिवम (25) और अंशु आर्य (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आदित्य टम्टा (18 वर्ष) ने सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के दौरान दौरान दम तोड़ दिया.

पुलिस के मुताबिक, चारों युवक स्थानीय थे और घटना के समय कही से घर लौट रहे थे. पुलिस अधीक्षक (नगर) मनोज कत्याल ने बताया कि ‘स्कॉर्पियो’ कार में सवार दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर, इस हादसे से मृतकों के घर कोहराम मच गया.

Latest News

दिल्ली की हवा फिर हुई जहरीली! AQI 179 से उछलकर 227 पर पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

Delhi Air Pollution: दिल्ली में सर्दियों की आहट के साथ ही वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. बुधवार,...

More Articles Like This