भारत में फिर से कोरोना की दस्तक, आंध्र प्रदेश में 8 एक्‍ट‍िव मामले, 2 लोगों की मौत

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

COVID-19: कोरोना वायरस एक बार फि‍र भारत में अपने पैर पसार रहा है. आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में COVID-19 के मामले फिर से सामने आए हैं. कोविड से दो मरीजों की मौत के बाद स्वास्थ्य व‍िभाग के अधिकारियों ने निगरानी और तैयारी तेज कर दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, राजमपेट के एक 52 वर्षीय व्यक्ति की वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC) में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. वो बुखार और खांसी के बाद COVID-19 पॉज‍िटिव पाया गया था. वहीं, दूसरे मामला, कडपा शहर के 43 साल के एक व्यक्ति की है, जिसको स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के कारण सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई और बाद में कोविड इंटेंसिव केयर यूनिट में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इसके अलावा, कडप्पा मेडिकल कॉलेज के एक 25 वर्षीय मेडिकल छात्र की भी कोव‍िड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और फिलहाल वह होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहा है.

‘रैपिड रिस्पॉन्स टीमें’ तैनात

कोव‍िड के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कडपा में खास ‘रैपिड रिस्पॉन्स टीमें’ तैनात कीं है. अधिकारियों ने प्रभावित इलाकों में करीब 40 लोगों के सैंपल लिए है, जिसमे स् 18 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि बाकी टेस्ट के नतीजों का इंतज़ार किया जा रहा है.

COVID-19 के आठ एक्टिव मामले

ज़िला स्वास्थ्य अधिकारियों ने हाल ही में ज़िला परिषद की बैठक में बताया कि ज‍िले में अभी COVID-19 के आठ एक्टिव मामले हैं. वायरस के वैरिएंट का पता लगाने और उसके फैलने के तरीके को समझने के लिए सैंपल पुणे की एक लैब में जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं.

अधिकारियों को तुरंत कदम उठाने के निर्देश

आंध्र प्रदेश की ज‍िला प्रभारी मंत्री सविता ने अधिकारियों को कडपा ज‍िले में संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. वहीं जिला कलेक्टर सीएच श्रीधर और ज‍िला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (DM&HO) रवि बाबू के साथ फोन पर बातचीत के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया क‍ि जिन इलाकों में मामले सामने आए हैं, वहां COVID-19 गाइडलाइंस को सख्ती से लागू किया जाए और लोगों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं.

मास्क पहनना अनिवार्य करने का निर्देश

ज‍िला प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को अस्पतालों और अन्य सार्वजनिक जगहों समेत भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना अनिवार्य करने का निर्देश दिया है. उन्होंने यह भी कहा है कि वे बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण वाले लोगों की पहचान करें और जरूरत पड़ने पर उन्हें आइसोलेशन सुविधाओं में भेजें. प्रभावित इलाकों में साफ-सफाई के उपाय तेज कर दिए गए हैं साथ ही सफाई व ब्लीचिंग का काम चल रहा है.

 

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This