वियतनाम बोट हादसाः 16 भारतीय पर्यटक लौट रहे भारत, एक का अस्पताल में चल रहा इलाज

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Vietnam Boat Accident: बीते शनिवार को वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास दर्दनाक स्पीडबोट हादसे हादसा हुआ था. इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई थी. इस हादसे में बचाए गए 16 भारतीय पर्यटक अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद स्वदेश लौट रहे हैं. वहीं हादसे में जीवित बचे एक भारतीय पर्यटक का अब भी अस्पताल में उपचार जारी है.

रविवार को भारतीय दूतावास ने बताया कि शनिवार को फु क्वोक द्वीप के पास होन मे रुट नगोआई क्षेत्र के निकट एक स्पीडबोट पलट गई थी.।इस स्पीडबोट में कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक और 4 स्थानीय चालक दल के सदस्य शामिल थे.

हादसे में कितने लोगों को बचाया गया?

हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इनमें 17 भारतीय पर्यटक और चारों स्थानीय चालक दल के सदस्य शामिल थे. बचाए गए पर्यटकों में दो की हालत गंभीर थी.

क्या जानकारी दी भारतीय दूतावास ने?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हनोई स्थित भारतीय दूतावास ने बताया कि हादसे में बचाए गए 15 पर्यटकों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वे भारत लौट रहे हैं. गंभीर रूप से घायल दो मरीजों में से एक को भी अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वह भारत के लिए रवाना हो गया है, जबकि दूसरे घायल का अब भी फु क्वोक के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है.

क्या कर रही है दूतावास की टीम?
भारतीय दूतावास ने बताया कि दूतावास और वाणिज्य दूतावास की टीमें फु क्वोक में मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही हैं.

कहां के थे हादसे में जान वाले लोग?

भारतीय दूतावास की ओर से साझा की गई सूची के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीयों में 10 तमिलनाडु, 3 आंध्र प्रदेश और 2 केरल के रहने वाले थे. मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. सभी 15 शव बरामद कर लिए गए हैं.

वियतनाम के पीएम ने दिए जांच के निर्देश

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हुंग ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

‘ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं’, लिस्ट आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!

New Delhi: ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं. पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली...

More Articles Like This