Sawan 2026: सावन में इन 4 राशियों पर रहेगी भगवान शिव की विशेष कृपा, धन-समृद्धि के साथ मिल सकती है बड़ी सफलता

Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Shivam
Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sawan 2026: हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है. इस पूरे महीने श्रद्धालु भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा करते हैं, जलाभिषेक करते हैं और सावन सोमवार का व्रत रखते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से भगवान शिव की उपासना करने पर मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इस वर्ष सावन माह 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक रहेगा. वहीं श्रावण शिवरात्रि 11 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सावन कुछ राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहने वाली है, जिससे उन्हें करियर, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए सावन का महीना बेहद शुभ रहने की संभावना है. भगवान शिव की कृपा से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. नौकरी और कारोबार में नए अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं. वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा. लंबे समय से रुके कुछ कार्य भी इस दौरान पूरे हो सकते हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों पर इस पूरे सावन भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रह सकती है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं. कारोबार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है, जिससे आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. मकान या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिल सकता है और व्यापार में भी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए सावन का महीना कई शुभ संकेत लेकर आ सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग बन रहे हैं और अचानक धन लाभ मिलने की संभावना भी दिखाई दे रही है. यदि आपने कहीं निवेश किया है, तो उससे अच्छा फायदा मिल सकता है. नौकरी और व्यवसाय से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं. साथ ही कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. भगवान शिव की कृपा से लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी सावन का महीना काफी फलदायी रहने की संभावना है. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और निवेश से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है. इस दौरान आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी, जिसका फायदा करियर और व्यवसाय दोनों में मिल सकता है. कार्यस्थल पर आपकी अलग पहचान बनेगी और नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष गणनाओं पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़े: मन को प्रभु में पिरोए रखना ही प्रभु की सेवा: दिव्य मोरारी बापू

Latest News

‘ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं’, लिस्ट आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!

New Delhi: ईरान के निशाने पर पहले नंबर पर ट्रंप नहीं बल्कि नेतन्याहू हैं. पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली...

More Articles Like This