मिर्जापुरः महिला ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, मां सहित दो बच्चों की मौत, तीसरा गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Mirzapur Crime: यूपी के मिर्जापुर जिले से दुखद खबर सामने आई है. यहां तीन लोगों की जिंदगी शक की भेंट चढ़ गई. एक मां ने तीन बच्चों संग जहर खा लिया. मां सहित दो बच्चों की जहां मौत हो गई, वहीं एक पुत्री अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है. लोगों के दिल को दुखी करने वाली यह घटना मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव में सोमवार की देर रात हुई.

मिली जानकारी के मुताबिक, परसौना गांव निवासी कुसुम (38 वर्ष) ने अपने बच्चों मधु (12 वर्ष), राधिका (10 वर्ष) और सत्या (8 वर्ष) को जहर देकर खुद भी खा लिया. हालत बिगड़ने पर तत्काल परिवार के लोग चारों को पीएचसी मड़िहान लाए. यहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कुसुम और राधिका की मौत हो गई, जबकि मधु और सत्या की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान सत्या ने भी दम तोड़ दिया. वहीं मधु की हालत गंभीर बनी हुई है.

मृतका कुसुम के भाई छोटू ने बताया

संतनगर थाना क्षेत्र के कुसुम्हा गांव निवासी कुसुम के भाई छोटू ने बताया कि बहनोई धर्मेंद्र दिल्ली में रहता है. चार दिन पहले घर आया था. कुसुम को शक था कि उसने दूसरी शादी कर ली है. इस विवाद को लेकर बीते रविवार को मायके शीतलगढ़ में पूर्व ग्राम प्रधान के घर समझौता हुआ था कि धर्मेंद्र 13 जुलाई (सोमवार) को कुसुम को विदा कराकर ले जाएगा, लेकिन वह घर आकर चला गया और विदा नहीं कराया. इसी से आहत होकर कुसुम ने यह कदम उठाया. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This