‘ईरान हमेशा होर्मुज मार्ग का संरक्षक रहेगा’, ट्रंप के 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की योजना पर अराघची का पलटवार

Must Read

US-Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रणनीतिक समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने ट्रंप की योजना का मजाक उड़ाते हुए कहा कि 20 प्रतिशत तो बहुत ज्यादा है. अगर किसी को शुल्क लेना है तो ईरान कम और उचित दर पर यह सेवा देगा.

सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित

अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ट्रंप इस बात में सही हैं कि जो देश होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करता है, उसे इसके बदले भुगतान मिलना चाहिए. हालांकि उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि ईरान हमेशा से इस समुद्री मार्ग का संरक्षक रहा है और आगे भी रहेगा. उन्होंने लिखा कि 20 प्रतिशत शुल्क बहुत अधिक है और ईरान इससे कहीं कम एवं उचित शुल्क रखेगा.

अमेरिका खुद को होर्मुज का संरक्षक मानेगा

सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका खुद को होर्मुज स्ट्रेट का संरक्षक मानेगा और इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से सुरक्षित गुजरने वाले जहाजों से 20 प्रतिशत सुरक्षा शुल्क वसूलेगा. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य सभी देशों के लिए खुला रहेगा, लेकिन ईरान से जुड़े जहाजों और ग्राहकों को इस मार्ग का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी.

सुरक्षा पर अमेरिका का भारी खर्च

उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र की सुरक्षा पर अमेरिका का भारी खर्च होता है, इसलिए अन्य देशों को भी इसकी लागत में योगदान देना चाहिए. होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है. वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है. इसी कारण इस जलमार्ग पर अमेरिका और ईरान दोनों अपना प्रभाव बनाए रखना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें. भोजशाला मामलाः ‘धैर्य रखें दोनों पक्ष, हम विवाद सुलझाने के लिए तैयार’, सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This