थाईलैंड से भारतीयों के लिए जारी रहेगी वीजा फ्री एंट्री, लेकिन, अब इतने दिन ही ठहरने की मिलेगी अनुमति..?

Must Read

Thailand: थाईलैंड में भारतीय नागरिकों के लिए बिना वीजा प्रवेश की अनुमति जारी रहेगी. थाईलैंड सरकार ने वीजा फ्री एंट्री की सुविधा को आगे भी जारी रखने का बड़ा फैसला किया है. हालांकि इस बड़ी राहत के साथ सरकार ने एक नया नियम भी जोड़ दिया है, जिसके तहत अब भारतीयों के वहां ठहरने की अधिकतम अवधि को 60 दिनों से घटाकर 30 दिन कर दिया गया है. थाईलैंड के पर्यटन मंत्री सुरासाक फानचारोएनवोराकुल ने इस नए नियम की आधिकारिक जानकारी दी है.

लाइन में लगने की जरूरत नहीं

उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय सैलानियों को पहले की तरह थाईलैंड जाने के लिए पहले से वीजा लेने या वीजा-ऑन-अराइवल की लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी. थाईलैंड पहुंचने के बाद अब भारतीय पर्यटक वहां अधिकतम 30 दिनों तक ही छुट्टियां मना सकेंगे. इससे पहले सरकार ने भारतीयों को 60 दिनों तक बिना वीजा रहने की छूट दी थी जिसे अब सैलानियों के यात्रा पैटर्न को देखते हुए आधा कर दिया गया है.

वीजा-फ्री देशों की सूची में बदलाव

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में चर्चाएं थीं कि थाईलैंड सरकार वीजा-फ्री देशों की सूची में बदलाव करने जा रही है और भारतीयों से यह सुविधा वापस ली जा सकती है. इस अफवाह और असमंजस की वजह से भारत से थाईलैंड जाने वाले पर्यटकों की संख्या में अचानक गिरावट देखी गई थी. सैलानियों के इस घटते रुझान को देखते हुए थाई सरकार ने तुरंत स्थिति साफ की और भारतीयों के लिए इस योजना को जारी रखने का ऐलान किया.

पर्यटन का बहुत बड़ा योगदान

थाईलैंड की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का बहुत बड़ा योगदान है. इस मामले में भारत उसके लिए बेहद खास है. चीन और मलेशिया के बाद भारत, थाईलैंड का तीसरा सबसे बड़ा पर्यटन बाजार है. हर साल लाखों भारतीय अपने हनीमून, फैमिली वेकेशन और दोस्तों के साथ ट्रिप के लिए बैंकॉक, फुकेत और पट्टाया जैसे शहरों का रुख करते हैं. इसी वजह से थाईलैंड भारतीयों को लुभाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता. वहीं थाईलैंड सरकार के मुताबिक ठहरने की अवधि को 60 दिन से घटाकर 30 दिन करने के पीछे सुरक्षा और कानून व्यवस्था एक बड़ा कारण है.

इसे भी पढ़ें. India-UK Free Trade Deal 2026: स्कॉच, व्हिस्की, लग्जरी कारें और कॉस्मेटिक्स… भारत-UK FTA से सस्ते होंगे कई सामान

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This