रायबरेली में हादसाः पुलिया से टकराई हाई स्पीड बेकाबू कार, न्यायालय सुरक्षाकर्मी सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

RAEBARELI ACCIDENT: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार सुबह रायबरेली में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर एक बेकाबू कार पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया.

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना लखनऊ-प्रयागराज मार्ग बछरावां थाना इलाके के खैरहनी के पास हुई. लखनऊ से प्रयागराज की तरफ जा रही हाई स्पीड कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

इस हादसे में कार चला रहे लखनऊ के बुद्देश्वर निवासी रायबरेली जनपद न्यायालय की सुरक्षा में तैनात महाराज सिंह और बगल में बैठे चंद्रपाल सिंह सहित पीछे बैठे रोहित की मौत हो गई. दो अन्य कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.

सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र बछरावां में नेशनल हाइवे पर कार सड़क के किनारे पुलिया से टकरा गई. कार में पांच लोग सवार थे. जिसमें से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई. तीन लोगों को घायल अवस्था में CHC बछरावां लाया गया, यहां पर इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. दो लोगों को गंभीर हालत में लखनऊ पीजीआई भेजा गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This