पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर फिदायीन हमला, 14 सुरक्षाकर्मियों की मौत, बम से उड़ा पुलिस-मिलिट्री जॉइंट सेंटर

Must Read

Islamabad: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बार फिर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. बन्नू जिले के मिरयान पुलिस स्टेशन को निशाना बनाकर आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी से आत्मघाती हमला कर दिया. धमाका इतना भयानक था कि पुलिस स्टेशन का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. इसके तुरंत बाद हथियारबंद हमलावरों ने थाने में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद कई घंटों तक भीषण गोलीबारी चली.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया 

इस हमले में 14 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं. इनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक मारे गए लोगों में आठ पुलिसकर्मी और छह अन्य सुरक्षा बलों के जवान शामिल हैं. घायलों को बन्नू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस कैंपस को निशाना बनाया गया, वहां पुलिस, मिलिट्री और लोकल पीस कमेटी का जॉइंट सिक्योरिटी सेंटर भी मौजूद था.

दोनों तरफ से फायरिंग

शुरुआती धमाके के बाद मौके पर तैनात जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया. इससे आतंकी जॉइंट सिक्योरिटी सेंटर पर पूरी तरह कब्जा नहीं कर सके. दोनों तरफ से फायरिंग होती रही. हमले की जिम्मेदारी इत्तिहाद-उल-मुजाहिदीन पाकिस्तान नाम के आतंकी संगठन ने ली है। संगठन ने दावा किया कि हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी में करीब ढाई टन एक्सप्लोसिव था, जिससे जॉइंट सिक्योरिटी सेंटर का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया.

हमले के पीछे TTP से जुड़े आतंकियों का हाथ

हालांकि इस दावे के पुष्टि नहीं हो सकी है. दूसरी तरफ खुफिया एजेंसियों का कहना है कि हमले के पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े आतंकियों का हाथ हो सकता है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. बन्नू के जिला पुलिस अधिकारी कैप्टन मोहम्मद फुरकान बिलाल ने घटना की पुष्टि की. घटना के बाद पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भारी संख्या मौके पर पहुंची.

तलाशी और सर्च ऑपरेशन

पूरे इलाके को घेरकर तलाशी और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बता दें कि इसी साल अप्रैल में भी बन्नू के डोमेल पुलिस स्टेशन पर एक आत्मघाती कार बम हमला हुआ था. उस हमले में 5 नागरिकों की मौत हुई थी, जबकि 13 लोग घायल हुए थे. इस हमले में घायल हुए लोगों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल था.

इसे भी पढ़ें. गुस्से में अमेरिकाः अब ईरान में बच्चों के कैंसर अस्पताल और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, तेहरान ने भी किया वार

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This