अमेरिका ने उड़ाया ईरान का प्रमुख पुल, जवाब में ईरान ने खाड़ी देशों पर दागीं मिसाइलें, दी सख्त चेतावनी

Must Read

US Iran War: मिडल ईस्ट में जारी अमेरिका और ईरान के बीच का युद्ध अब बेहद विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है. अमेरिकी वायुसेना ने आज तड़के बड़े हमलों में ईरान के कई प्रमुख पुलों को तबाह कर दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी के बाद सेना ने ईरान के भीतर हवाई हमलों का दायरा बढ़ाते हुए उसके बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना शुरू कर दिया है.

अमेरिकी सहयोगी देशों पर मिसाइलों की बौछार

इसके जवाब में ईरान ने भी आक्रामक रुख अपनाते हुए बहरीन, कुवैत और कतर जैसे अमेरिकी सहयोगी देशों पर मिसाइलों की बौछार कर दी है. इस भीषण जवाबी कार्रवाई से पूरे खाड़ी क्षेत्र में युद्ध का खौफ फैल गया है. अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने बताया कि आज तड़के किए गए हवाई हमलों में दर्जनों ठिकानों को निशाना बनाया गया. यह लगातार छठी रात थी, जब अमेरिका ने ईरान पर हवाई हमले किए.

बुनियादी ढांचों पर बड़े पैमाने पर हमले

ईरानी सेना के खातम अल-अंबिया केंद्रीय मुख्यालय के प्रवक्ता कर्नल इब्राहिम जुल्फिकारी ने चेतावनी दी कि यदि अमेरिका ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों पर हमला करने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनियों पर अमल करता है तो ईरान क्षेत्र में बुनियादी ढांचों पर बड़े पैमाने पर हमले कर सकता है. इस बीच आज सुबह ईरान के एक और हमले की आशंका के बीच कतर ने दूसरी बार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की चेतावनी जारी की.

ईरान की पकड़ को लेकर वार्ता विफल

वहीं पड़ोसी देश बहरीन में भी हवाई हमले के सायरन बजाए गए. कतर, ईरान युद्ध को समाप्त कराने के प्रयासों में पाकिस्तान के साथ एक प्रमुख मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. हालांकि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की पकड़ को लेकर वार्ता विफल हो गई है. कतर के गृह मंत्रालय ने बताया कि इससे पहले हुए एक हमले के दौरान मिसाइल को हवा में मार गिराए जाने के बाद उसके टुकड़े (छर्रे) गिरने से एक बच्चा घायल हो गया था.

लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील

कतर में अधिकारियों ने ईरानी मिसाइलों की बौछार के बीच लोगों से सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की. ईरानी मिसाइलों को रोकने के लिए वायु रक्षा प्रणाली सक्रिय होने के दौरान लोगों ने आसमान में विस्फोटों की आवाजें सुनीं. इससे पहले ईरान ने देश में पुलों पर अमेरिका के रातभर किए गए हमलों के जवाब में बहरीन और कुवैत को भी निशाना बनाया था.

इसे भी पढ़ें. जम्मू-कश्मीर: डोडा में सर्विस राइफल छीनने की कोशिश, हुई गोलीबारी, एक की मौत, तीन जवान घायल

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This