रूस ने यूक्रेन के बंदरगाहों पर किया हमला, ओडेसा और मीकोलेव में धमाके, तीन लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के बंदरगाह वाले दो शहरों पर हवाई हमले किए. इस अटैक में तीन लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही संपत्ति का भारी नुकसान पहुंचा हैं. रूस ने शुक्रवार को ये हमले ओडेसा और मीकोलेव पर किए.

इस हमले में काला सागर के तट पर बसे मीकोलेव में विदेशी जहाज पर मौजूद दो यूक्रेनी नागरिक मारे गए, जबकि ओडेसा में एक की जान चली गई. दोनों ही बंदरगाहों के ढांचे और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है.

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कह…

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उनकी सेना ने रूस में एक और आयल रिफायनरी को निशाना बनाया है. साथ ही रूस में 800 किलोमीटर भीतर घुसकर उसके वायुसेना ठिकाने पर हमला कर टीयू 95 बमवर्षक विमान को नष्ट करने का दावा किया है.

यूक्रेन ने जुलाई में रूस के तेल टैंकरों और मालवाही जहाजों पर लगातार अटैक किए हैं. अजोव सागर में ही एक सौ से ज्यादा टैंकरों और जहाजों पर हमले हुए हैं. इससे रूस को भारी नुकसान हुआ है.

इन हमलों से बौखलाए रूस ने शुक्रवार को यूक्रेन के ओडेसा और मीकोलेव बंदरगाहों पर हमले किए हैं. रूस के हमलों से यूक्रेन से कारोबार कर रहे तीन मालवाही जहाजों को नुकसान पहुंचा है. यूक्रेन के बंदरगाहों से जहाजों पर खाद्यान्न का लदान रुक गया है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This