Ashwini Vaishnaw: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस ख़ास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की.
पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की बधाई. वे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में सबसे आगे हैं, जो ‘विकसित भारत’ के निर्माण में बड़ी भूमिका निभाएगा. टेक्नोलॉजी और इनोवेशन की दुनिया से जुड़े भविष्य के सेक्टर को बढ़ावा देने के उनके प्रयास भी उतने ही सराहनीय हैं. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”
Birthday wishes to Shri Ashwini Vaishnaw Ji. He is at the forefront of strengthening key infrastructure that will go a long way in building Viksit Bharat. Equally noteworthy are his efforts to boost futuristic sectors relating to the world of tech and innovation. Praying for his…
— Narendra Modi (@narendramodi) July 18, 2026
नितिन गडकरी ने दी बधाई Ashwini Vaishnaw
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लिखा, केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी अश्विनी वैष्णव आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.”
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे सहयोगी, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं. प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं. आपके नेतृत्व में भारतीय रेल, डिजिटल भारत और जनसंचार के क्षेत्र निरंतर नई उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित करते रहें.”
ओम बिड़ला ने दी बधाई
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने लिखा, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके स्वस्थ, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.”
सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं
सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “ऊर्जावान और लोकप्रिय राजनेता केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. आपके नेतृत्व में रेल, दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत निरंतर नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है. महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ व यशस्वी जीवन की कामना है.”

