‘अचानक बिगड़ सकते हैं हालात’, मिडिल ईस्ट और लेबनान की यात्रा को लेकर US ने अपने नागरिकों को जारी की एजवाइजरी

Must Read

US-Iran War: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. लेबनान की राजधानी बेरूत स्थित अमेरिकी दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों से फिलहाल लेबनान की यात्रा न करने की अपील की है. साथ ही पूरे मिडिल ईस्ट की यात्रा पर दोबारा विचार करने की बात कही है. दूतावास ने कहा कि क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है और हालात कभी भी अचानक बिगड़ सकते हैं. ऐसे में सुरक्षा जोखिम पहले से कहीं ज्यादा है.

इजरायल और मिस्र की यात्रा से बचें

हीं, यरुशलम के अमेरिकी दूतावास ने भी इसी तरह की चेतावनी जारी की है. दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों से कहा है कि वे गाजा, उत्तरी इजरायल और मिस्र सीमा के इलाकों की यात्रा से बचें. हालांकि, ताबा बॉर्डर क्रॉसिंग के जरिए आने-जाने की अनुमति पहले की तरह बनी हुई है. इसलिए नागरिकों से ज्यादा सतर्क रहने की बात कही है. यात्रा से पहले ताजा सुरक्षा सलाह जरूर देखने को कहा गया है.

सातवीं रात ईरान पर नए हवाई हमले

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार गहराता जा रहा है. अमेरिका ने शुक्रवार को लगातार सातवीं रात ईरान पर नए हवाई हमले किए. वहीं जवाब में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कई बड़े दावे किए हैं. ईरान का कहना है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर दिया है. अमेरिकी सुरक्षा में आगे बढ़ रहे चार तेल टैंकरों को रोक दिया है और एक अमेरिकी MQ-9 ड्रोन भी मार गिराया है. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है.

ईरान के खिलाफ हवाई हमलों का नया दौर शुरू

यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह 12:30 बजे ईरान पर नए हमले किए. सोशल मीडिया पर सेंटकॉम ने बताया कि ईरान के खिलाफ हवाई हमलों का नया दौर शुरू किया गया. अमेरिकी सेना के मुताबिक इन हमलों का मकसद ईरान की सैन्य क्षमताओं को लगातार कमजोर करना है. हालांकि, किन ठिकानों को निशाना बनाया गया और हमलों का पैमाना क्या था, इसकी जानकारी नहीं दी गई. यह लगातार सातवीं रात है जब अमेरिका ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़ें. अहमदाबाद: पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आठ लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल

Latest News

अफगानिस्तान ने PoK और गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत के नक्शे में दिखाया, भड़का पाकिस्तान

Kabul: अफगानिस्तान और भारत के बीच कुछ दिन बाद क्रिकेट मैच है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने भारत के...

More Articles Like This