जम्मू-कश्मीरः राजोरी-पुंछ में आफत की बारिशः अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से चार लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajouri Weather: जम्मू-कश्मीर के राजोरी-पुंछ आफत की बारिश हुई है. भारी बारिश से अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी. भारी बारिश से सैकड़ों वाहन लापता हो गई. जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है. पूंछ जिले में चार लोगों की मौत हो गई. कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.

मृतकों में तीन महिलाएं शामिल

रविवार को तड़के पुंछ जिले में हुई भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और भूस्खलन की घटनाओं में कम से कम चार लोगों की जान चली गई जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं.

अधिकारियों के मुताबिक

अधिकारियों के मुताबिक, कई अन्य लोग अब भी लापता हैं. सभी मौतें सबसे अधिक प्रभावित सुरनकोट तहसील में हुई हैं. प्रशासन ने राहत एवं बचाव दलों को मौके पर तैनात कर दिया है और फंसे हुए लोगों तक पहुंचने, प्रभावित क्षेत्रों को साफ करने तथा प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है.

अधिकारियों के मुताबिक, नूनाबंदी गांव में मकान ढहने से 28 वर्षीय नाजिया कौसर की मौत हो गई. उनके पति मोहम्मद हफीज और दो से 6 वर्ष की आयु के तीन बच्चों को घायल अवस्था में मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया. लोअर मुर्रा क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में एक अन्य मकान आ गया. इस दुर्घटना में मकान मालिक मोहम्मद लतीफ और उनके परिवार के पांच अन्य सदस्य लापता हो गए. समाचार लिखे जाने तक उनकी तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी था. वहीं, मरहोट इलाके में इरम नाम की एक नाबालिग लड़की तेज बहाव वाले नाले में डूब गई. इसके अलावा धुंदक लाथूंग पुल के पास एक नाले से एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया.

सैकड़ों वाहन लापता

लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से राजोरी जिले में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. कई निचले इलाकों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है और लोगों में चिंता बढ़ गई है. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर निकलने और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें. भारी बारिश से करीब 200 से 250 वाहन लापता हो गए हैं.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This