न्यूयॉर्क जाते ही गिरफ्तार हो सकते हैं नेतन्याहू, बचने के लिए कर रहें कानूनी रास्ते की तलाशः ममदानी

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

New York: न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर वो न्यूयॉर्क आते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. ममदानी ने कहा कि वह नेतन्याहू को एक वॉर क्रिमिनल मानते हैं.

दरअसल, एक इंटरव्यू में ममदानी ने खुलासा किया कि यदि नेतन्याहू न्यूयॉर्क की यात्रा पर आते हैं, तो क्या उन्हें वहां गिरफ्तार किया जा सकता है? इसके लिए वे बाकायदा कानूनी रास्ते तलाश रहे हैं. उन्होंने बताया कि इस संभावित गिरफ्तारी के कानूनी विकल्पों को लेकर शहर के विधि विभाग के साथ उनकी गंभीर चर्चा चल रही है.

कानून के दायरे में ही होगी कार्रवाई

न्यूयॉर्क के मेयर ने यह भी कहा कि वो कोई भी कदम कानून से ऊपर उठकर नहीं उठाएंगे. जो भी कार्रवाई की जाएगी, वह पूरी तरह से स्थापित नियमों और कानूनी दायरे के भीतर ही होगी. वो केवल यह देखना चाहते हैं कि मौजूदा कानून के तहत शहर प्रशासन के पास ऐसे मामलों में क्या अधिकार हैं.

नेतन्याहू खेमे ने बताया ‘राजनीतिक स्टंट’

वहीं, दूसरी ओर बेंजामिन नेतन्याहू और उनके समर्थकों ने ममदानी के इस कदम और बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि यह पूरा मामला सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी है. इजरायली पीएम के समर्थकों का मानना है कि न्यूयॉर्क की राजनीति में खुद को चमकाने और सुर्खियों में आने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, जिसका धरातल पर कोई कानूनी आधार नहीं है.

Latest News

ओखला स्थित NTA के दफ्तर में घुसे CJP के प्रदर्शनकारी,  मौके पर भारी पुलिसबल मौजूद

CJP Sansad March: कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक और प्रदर्शनकारी दिल्ली के ओखला स्थित NTA के दफ्तर में घुस...

More Articles Like This