पाकिस्तान को महंगाई का एक और तगड़ा झटका, जेट फ्यूल ₹40 और डीजल ₹31 प्रति लीटर महंगा

Must Read

Islamabad: आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रहे पाकिस्तान के लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है. सरकार ने कमर्शियल एयरलाइंस द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले जेट फ्यूल (विमान ईंधन) की कीमतों में ₹40.35 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ोतरी के बाद अब पाकिस्तान में जेट फ्यूल की नई कीमत बढ़कर ₹291.55 प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बाद ग्लोबल एनर्जी मार्केट में फिर से आए उतार-चढ़ाव के बीच लिया गया.

हवाई किरायों में भारी इजाफा होना तय

इस फैसले से एयरलाइंस कंपनियों का संचालन खर्च (ऑपरेटिंग कॉस्ट) काफी बढ़ जाएगा, जिसका सीधा असर आम यात्रियों की जेब पर पड़ेगा और हवाई किरायों में भारी इजाफा होना तय माना जा रहा है. इस बढ़ोतरी से एयरलाइंस की ऑपरेटिंग कॉस्ट (संचालन लागत) बढ़ने की उम्मीद है. इससे हवाई किराए में भी बढ़ोतरी हो सकती है. यह नई बढ़ोतरी पिछली बढ़ोतरी के ठीक दो हफ्ते बाद हुई है, जिससे पिछले दो हफ्तों में जेट फ्यूल की कीमतों में कुल PKR 53.58 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है.

इंटरनेशनल ऑयल की कीमतों में वृद्धि

यह बढ़ोतरी जारी जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच इंटरनेशनल ऑयल की कीमतों में वृद्धि के कारण हुई है. एविएशन फ्यूल की बढ़ी हुई कीमतों से एयरलाइंस पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की उम्मीद है क्योंकि फ्यूल की लागत उनके ऑपरेटिंग खर्च का एक बड़ा हिस्सा होती है. एयरलाइंस बढ़ती लागत के असर को संभालने के लिए टिकट की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर सकती हैं. यह घटनाक्रम पाकिस्तानी सरकार द्वारा पहले के साप्ताहिक प्राइसिंग मैकेनिज्म (मूल्य निर्धारण तंत्र) को बदलकर रोज़ाना पेट्रोलियम कीमतों की समीक्षा करने की घोषणा के बाद हुआ है.

एक्स-डिपो कीमत में भी PKR 31.05 प्रति लीटर की बढ़ोतरी

संशोधित प्राइसिंग सिस्टम के तहत सरकार ने हाई-स्पीड डीज़ल (HSD) की एक्स-डिपो कीमत में भी PKR 31.05 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जिससे यह PKR 323.30 से बढ़कर PKR 354.35 प्रति लीटर हो गई. पेट्रोल की कीमत में PKR 5.44 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिससे यह PKR 310.71 से बढ़कर PKR 316.15 प्रति लीटर हो गई। रिपोर्ट के अनुसार संशोधित दरें 18 जुलाई से लागू हुईं.

इसे भी पढ़ें. ‘श्रद्धालुओं ने अपनी मेहनत की कमाई दान की थी’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में खड़गे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा…

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This