मिसाइल, ड्रोन या समुद्री माइन का खतरा…होर्मुज क्रॉस कर रहे दो जहाजों में ब्लास्ट

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Strait of Hormuz: दुनिया की तेल सप्लाई की लाइफलाइन माने जाने वाले होर्मुज स्ट्रेट एक बार फिर धमाकों से गुंज उठा है. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का दावा है कि देर रात दो ऑयल टैंकर समुद्री माइन से टकराकर धमाके के साथ रुक गए. साथ ही ईरान ने चेतावनी भी दी है कि जब तक अमेरिका इस इलाके में सैन्य अभियान चलाता रहेगा, तब तक होर्मुज किसी भी जहाज के लिए सुरक्षित नहीं रहेगा.

दुनिया का सबसे खतरनाक समुद्री रास्ता बना होर्मुज

बता दें कि ईरान-अमेरिका जंग की शुरुआत के बाद से ही होर्मुज स्ट्रेट इस समय दुनिया के सबसे खतरनाक समुद्री मार्गों में गिना जा रहा है. दरअसल, खाड़ी से निकलने वाले कच्चे तेल और गैस के टैंकर इसी रास्ते से गुजरते हैं. लगातार बढ़ते सैन्य तनाव के बीच यहां से गुजरने वाले जहाजों के सामने हर पल मिसाइल, ड्रोन या समुद्री माइन का खतरा बना हुआ है.
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब ईरान ने होर्मुज में टैंकरों के धमाके का दावा किया हो. अभी पिछले सप्ताह भी IRGC ने कहा था कि दो ऑयल टैंकर माइन से टकराकर फट गए थे. हालांकि उस वक्त अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इन दावों को खारिज कर दिया था. उन्होने कहा था कि ‘ज्यादातर IRGC के दावों की तरह यह दावा भी गलत है.’ साथ ही ईरान ने यह भी दावा किया था कि उसने मिसाइल और ड्रोन अभियान चलाकर होर्मुज से गुजरने की कोशिश कर रहे चार जहाजों को रोक दिया था.

ईरान में MQ-9 ड्रोन मार गिराने का भी दावा

 इस बीच अमेरिका ने ईरान पर लगातार नौवें दिन हमला किया है. ईरान के बंदरगाहों को निशाना बनाया जा रहा है. इसी बीच ईरानी मीडिया का दावा किया है कि पश्चिमी ईरान के केरमानशाह प्रांत में एक अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, IRGC एयरोस्पेस फोर्स की एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम ने इस ड्रोन को निशाना बनाया है. फिलहाल इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, अमेरिका की ओर से भी इन ताजा घटनाओं पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This