आस्था पर मौसम की मारः उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन, चारधाम यात्रा स्थगित

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Char Dham Yatra: खराब मौसम ने चारधाम यात्रा में खलल डाल दिया है. उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश, मौसम विभाग द्वारा जारी ‘रेड और ऑरेंज’ अलर्ट तथा चारधाम यात्रा मार्ग के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन की वजह से उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए सोमवार को एहतियातन चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोक दी गई. यह जानकारी अधिकारियों ने दी है.

कई स्थानों पर प्रभावित हुए यात्रा मार्ग

अधिकारियों के मुताबिक, यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मौजूदा मौसम और यात्रा मार्गों की स्थिति के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने और परिस्थितियां सामान्य होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी.

प्रशासन ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगातार बारिश और भूस्खलन की वजह से कई स्थानों पर यात्रा मार्ग प्रभावित हुए हैं, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है.

गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी संबंधित जिलाधिकारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्गों पर मौजूद तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए और किसी भी यात्री को तब तक आगे न भेजा जाए, जब तक मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं कर दिया जाता.

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मीडिया और अन्य संचार माध्यमों के जरिए तीर्थयात्रियों तथा आम जनता तक समय पर और सही जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम की स्थिति न बने.

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की ये अपील

चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं से प्रशासन ने अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें. साथ ही, मौसम और यात्रा मार्ग की स्थिति सामान्य होने तक संबंधित जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी दुर्घटना से बचा जा सके.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This