Lucknow: जवाहर भवन के चौथी मंजिल पर लगी आग, काबू पाने में जुटे फायरकर्मी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Jawahar Bhawan Fire: राजधानी लखनऊ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. सोमवार की सुबह यहां जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर भीषण आग लग गई. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पहुंचे फायरकर्मी आग पर काबू पाने में जुट गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे जवाहर भवन के चौथे तल पर आज्ञात कारणों से आग लग गई. आग की लपटें और धुआं देख लोगों में वहां मौजूद लोगों में शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई.

कर्मचारियों ने आग की सूचना अधिकारियों और फायर ब्रिगेड को दी. 10 बजे के करीब पहुंची फायर ब्रिगेड टीम आग पर काबू पाने में जुट गई.

मौके पर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

सूचना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इंदिरा भवन जवाहर भवन कर्मचारी संघ के पंकज मेहरोत्रा ने बताया कि जिस तल पर आग लगी है. इस पर कैंटीन, मलेरिया विभाग सहित कई अन्य कार्यालय हैं. फिलहाल, फायरकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं.

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This