Parliament Monsoon Session 2026: आज 20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंच चुके हैं. इससे पहले उन्होंने मीडिया को संबोधित किया. पीएम ने कहा कि उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा होगा. उन्होंने कहा कि मानसून हो या और मानसून सत्र, अगर दोनों ही प्रो एक्टिव हों, तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं.
उम्मीद है मानसून सत्र अच्छा रहेगा
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मानसून हो या और मानसून सत्र, अगर दोनों ही प्रो एक्टिव हो, तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं और दोनों प्रोडक्टिव होते हैं, तो देश का कल्याण होता है, जीव मात्र का कल्याण होता है, इसलिए हम यही प्रार्थना करते हैं कि मानसून भी प्रो एक्टिव रहे और मानसून सत्र भी प्रोडक्टिव रहे.’
Speaking at the start of the Monsoon Session of Parliament. May this session witness productive discussions that strengthen India’s development journey. https://t.co/v25Vg62apy
— Narendra Modi (@narendramodi) July 20, 2026
देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं Parliament Monsoon Session 2026
पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले 1 महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं. देशवासी गर्व से भर जाएं, इस प्रकार की सिद्धियों का सिलसिला चला है. चाहे राष्ट्रीय हो, अंतरराष्ट्रीय हो और अब तो अंतरिक्ष भी हो, एक प्रकार से भारत के लिए गर्व के पल रहे हैं.’
युवाओं की आकांक्षा अंतरिक्ष जितनी असीम हैं
उन्होंने कहा, ‘पिछ्ले वर्ष मानसून सत्र से ठीक पहले भारतीय नागरिक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचा था और परसों ही भारत के एक युवा स्टार्टअप ने बहुत बड़ी सिद्धि प्राप्त की है. ये संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश है. और बड़ा मजबूत संदेश है कि हमारे देश के युवाओं की क्षमता और उनकी आकांक्षा अंतरिक्ष जितनी असीम हैं.’
भारत ने नई ऊंचाइयां छुई है
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस के चलते भारत के युवा ऐसा कर रहे हैं. भारत ने जो हाइड्रोजन ट्रेन देश को समर्पित की है वो सबसे ताकतवर है. पिछले दिनों से चल रहे युद्ध के हालात के चलते बहुत सी समस्याएं आई. लेकिन इन सभी समस्याओं के बाद भी भारत ने नई ऊंचाइयां छुई है. सकारात्मक स्पिरिट राष्ट्र के लिए बेहतर है. हमारे कई सांसद ऐसे हैं जिनका बहुत अनुभव है. वो चाहें किसी भी दल में हों. आज समय की मांग है कि राष्ट्र निष्ठा से भरी हुई राष्ट्र नीति को सदन में आवाज मिले.’
राहुल गांधी पर साधा निशाना
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत के युवा अंतरिक्ष की एक नई यात्रा पर निकल पड़े हैं. मुझे बताया गया कि ‘स्काईरूट’ स्टार्टअप में काम करने वाली पूरी टीम की औसत उम्र सिर्फ़ 28 साल है. ऐसे ही युवाओं ने यह कारनामा कर दिखाया है. मैं किसी 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा हूँ. देश के ऐसे युवाओं ने भारत का झंडा अंतरिक्ष में गाड़ दिया.’

