Russia-Ukraine War: ब्लैक सी में कार्गो शिप पर हमला, भारतीय नाविक मारे जाने की आशंका

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Attack On Cargo Ship: रूस-यूक्रेन जंग के बीच एक बार फिर भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. अनाज लेकर जा रहे एक कार्गो जहाज पर यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास रूस ने कथित तौर पर मिसाइल हमला किया. इस जहाज पर भारतीय और सीरियाई चालक दल के सदस्य सवार थे। शुरुआती रिपोर्टों में एक भारतीय नागरिक के मारे जाने की आशंका जताई गई है. हालांकि, भारत सरकार की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

यूक्रेनी नौसेना के मुताबिक, रूस ने ओडेसा बंदरगाह के पास अनाज लेकर जा रहे ‘गोल्डन लियो’ नामक कार्गो जहाज पर तीन क्रूज मिसाइलों से हमला किया. जहाज पर गिनी-बिसाऊ का झंडा था, जबकि कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, इसका स्वामित्व तुर्की की कंपनी के पास है. बताया गया है कि जहाज युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित निकलने की कोशिश कर रहा था, तभी उस पर अटैक हुआ. यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने बताया कि जहाज पर भारत और सीरिया के चालक दल के सदस्य मौजूद थे. हालांकि, मृतकों की राष्ट्रीयता को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी जारी नहीं की गई है.

यूक्रेन के परिवहन मंत्रालय के अनुसार, आठ चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया. दो लोग घायल हुए. छह लोगों की मौत की सूचना है. चार अन्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं.

तुर्की और यूक्रेनी मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि मृतकों में एक भारतीय नाविक भी शामिल हो सकता है. हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है. इससे पहले अमेरिका-ईरान संघर्ष के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य और खाड़ी क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों में कई भारतीय नाविक प्रभावित हुए थे. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, संघर्ष के दौरान भारतीय चालक दल के सदस्य सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल रहे.

Latest News

‘मधुमक्खी की तरह हर जगह से सीखो…!’ पीएम मोदी ने ‘सुभाषित’ के जरिए दिया ज्ञान का महामंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर एक संस्कृत सुभाषित साझा किया है. इस श्लोक के जरिए उन्होंने मधुमक्खी का उदाहरण देते हुए छोटे-बड़े हर स्रोत से अच्छी बातों और ज्ञान का सार ग्रहण करने का संदेश दिया.

More Articles Like This