न्यूयॉर्क मेयर की नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की धमकी पर भड़के ट्रंप, बोले- उन्हे कोई छू भी नहीं सकता

Must Read

Washington: न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी के बयान से विवाद खड़ा हो गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी. इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी ममदानी के बयान की कड़ी आलोचना की. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बेंजामिन नेतन्याहू को अमेरिका में किसी भी हालत में गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नेतन्याहू ईरान जैसे दुश्मनों के खिलाफ लड़ रहे हैं और उन्हें निशाना बनाना गलत है.

गिरफ्तारी की कानूनी संभावनाओं पर विचार

ममदानी ने कहा था कि अगर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क आते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी की कानूनी संभावनाओं पर विचार किया जाएगा. ममदानी ने कहा कि उनकी टीम इस बात की जांच कर रही है कि स्थानीय कानून उन्हें क्या कार्रवाई करने की अनुमति देते हैं. ममदानी ने नेतन्याहू को युद्ध अपराधी बताते हुए कहा कि उनका स्थान हेग में है.

सरकार कोई नया कानून नहीं बना रही

उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार कोई नया कानून नहीं बना रही, बल्कि मौजूदा कानूनी अधिकारों के दायरे का अध्ययन कर रही है. ट्रंप ने ईरान पर भी हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि ईरानी शासन वर्षों से अमेरिकी सैनिकों और अपने ही नागरिकों की हत्या करता रहा है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किया जाना चाहिए तो उन लोगों को, जिन्होंने ईरान को हिंसा और विनाश के रास्ते पर पहुंचाया.

ममदानी के बयान की कड़ी आलोचना

उधर, इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी ममदानी के बयान की कड़ी आलोचना की. कार्यालय ने अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) के गिरफ्तारी वारंट को फर्जी और अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया. इजरायल ने कहा कि ICC का इजरायल और अमेरिका पर कोई अधिकार नहीं है. इजरायली सरकार ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व ICC अभियोजक करीम खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान हटाने के लिए नेतन्याहू के खिलाफ वारंट जारी कराया था.

इसे भी पढ़ें. दिल्ली में हादसा: घर में लगी भीषण आग, मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This